नई दिल्ली। बाजार से खरीदकर लाई हुई किसी चीज में रातों-रात हैरान कर देने वाला परिवर्तन हो जाए तो उस चीज को देखकर दिमाग में भूत-प्रेत का ख्याल आता है। ठीक ऐसा ही डरा देने वाकया सोशल मीडिया ( social media )पर तेजी से वायरल ( viral ) हो रहा है। यह वाकया पटना के रहने वाले वकील का है, जिसके घर में रखा घीया ( bottle gourd )रातों-रात इतना बढ़ गया जिसको देख उसकी पत्नी सुबह जोर-जोर से भूत-भूत चिल्ला पड़ी। रोजमर्रा की तरह लाता था सब्जी बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल घटना के अनुसार- वकील ने कहा कि वह रोज की तरह हर शाम अपने घर कई तरह की सब्जियां लेकर जाता था, जिनमें भिंडी, परवल, करेला आदि होते थे। एक दिन वकील की पत्नी ने उसे कहा कि वह घीया लेकर आए। पत्नी की फरमाइश को पूरा करने के लिए वकील साहब अगले दिन घीया लेकर आए और पत्नी ने उनका मन रखते हुए आधे घीये की सब्जी बना ली और बाकी आधा फ्रीज में रख दिया। आंख खुले ही घीये का साइज हो गया बड़ा वकील साहब की पत्नी ने जब सुबह फ्रीज खोलकर देखा तो घीये का आकार बढ़ा हुआ था। रातों-रात घीये का आकार बढ़ा हुआ देख महिला की चीख निकल गई और वो वकील साह...