
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने राफेल डील, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी के दबाव में आकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को झूठ बोला। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझे बताया कि राफेल डील पर ऐसा कोई करार भारत-फ्रांस के बीच नहीं है जो कहे कि आप हवाई जहाज के दाम नहीं बता सकते। यहां जानिए राहुल गांधी के भाषण की मुख्य बातें। राहुल ने कहा- आप जिओ, अम्बानी की मदद करते हैं। देश के गरीब लोगों के लिये इनके दिल में कोई जगह नहीं। वो कहते हैं कि मैं देश का चौकीदार हूं, आप चौकीदार नहीं- भागीदार हैं। राहुल गांधी ने अमित शाह के पुत्र का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी संपत्ति कैसे बढ़ती गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/no-confidence-motion-key-points-of-rahul-gandhi-said-in-parliament-5920787.html

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने राफेल डील, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी के दबाव में आकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को झूठ बोला। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझे बताया कि राफेल डील पर ऐसा कोई करार भारत-फ्रांस के बीच नहीं है जो कहे कि आप हवाई जहाज के दाम नहीं बता सकते। यहां जानिए राहुल गांधी के भाषण की मुख्य बातें। राहुल ने कहा- आप जिओ, अम्बानी की मदद करते हैं। देश के गरीब लोगों के लिये इनके दिल में कोई जगह नहीं। वो कहते हैं कि मैं देश का चौकीदार हूं, आप चौकीदार नहीं- भागीदार हैं। राहुल गांधी ने अमित शाह के पुत्र का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी संपत्ति कैसे बढ़ती गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment