
मलेशिया में रह रहे विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक ने बुधवार को उन खबरों को बेबुनियाद करार दिया, जिनमें उसके भारत लौटने की बात कही गई थी। न्यूज एजेंसी ने जाकिर नाइक का बयान जारी किया है। इसमें उसने कहा- मेरे भारत लौटने की खबरें पूरी तरह आधारहीन है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। दूसरी तरफ, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए के प्रवक्ता ने भी कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जाकिर को भारत लाया जा रहा है। उस पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने और भड़काउ भाषण देने का आरोप है। वो जुलाई 2016 से देश से बाहर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/zakir-naik-said-my-india-return-news-unaccountable-nia-admit-the-same-5909400.html

मलेशिया में रह रहे विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक ने बुधवार को उन खबरों को बेबुनियाद करार दिया, जिनमें उसके भारत लौटने की बात कही गई थी। न्यूज एजेंसी ने जाकिर नाइक का बयान जारी किया है। इसमें उसने कहा- मेरे भारत लौटने की खबरें पूरी तरह आधारहीन है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। दूसरी तरफ, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए के प्रवक्ता ने भी कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जाकिर को भारत लाया जा रहा है। उस पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने और भड़काउ भाषण देने का आरोप है। वो जुलाई 2016 से देश से बाहर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment