अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

नई दिल्ली: पुराने जमाने में कहा जाता था कि जिसके माथे पर जितनी ज्यादा लकीरें होती हैं वो उतना ही बुद्धिमान होता है। लेकिन वैज्ञानिक इस बात को नहीं मानते। आजकल माथे पर लकीर को बढ़ती उम्र का संकेत मानकर इन्हें हटाने की कोशिश की जाती है। लेकिन वैज्ञानिकों ने माथे की लकीरों को जानलेवा बताते हुए एक चिंताजनक बात कही है। अगर आपके माथे पर भी लकीरें हैं तो सावधान होने की जरूरत है क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार माथे पर पड़ने वाली ये लकीरें हृदय रोग की वजह से समय से पूर्व होने वाली मौत का संकेत हो सकती हैं।

इस बात का खुलासा म्यूनिक में हुई सालाना यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियॉलजी कांग्रेस 2018 में पटल पर रखी गई एक नई रिसर्च में किया गया। इसके मुताबिक माथे पर पड़ने वाली झुर्रियां अथेरोस्लेरॉसिस (atherosclerosis) बीमारी जिसमें धमनियां कठोर हो जाती हैं कि वजह से होने वाली असमय मौत के खतरे का संकेत देती हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने इस पूरी स्थिति को समझाते हुए बताया कि माथे में मौजूद रक्त वाहिकाएं प्लेक बनने की प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं क्योंकि वे बेहद छोटी होती हैं। नतीजतन ये रक्त वाहिकाओं की बढ़ती उम्र का संकेत भी हैं। इसके अलावा कोलाजन प्रोटीन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस की वजह से भी अथेरोस्लेरॉसिस हो सकता है जिससे माथे पर गहरी लकीरें पड़ जाती हैं।

वैज्ञानिकों ने बाकायदा इसके लिए २० साल तक इंतजार किया और एक रिसर्च के लिए 3 हजार 200 कामकाजी वयस्कों की जांच भी की। इस दौरान उनके माथे पर पड़ने वाली समानांतर झुर्रियों की जांच की गई और यह जानने की कोशिश की गई उन लोगों में कार्डियोवस्क्युलर डिजीज यानी हृदय रोग का खतरा कितना अधिक है। इस रिसर्च में शामिल प्रतिभागियों को उनके माथे पर मौजूद लकीरों की संख्या और गहराई के आधार पर नंबर्स दिए गए। शून्य का अर्थ था कोई झुर्री नहीं और 3 नंबर का मतलब था बहुत ज्यादा और गहरी लकीरें।

करीब 20 साल तक तीन हजार वयस्कों की जांच करने के बाद वैज्ञानिक इस तह तक पहुंच पाए कि जहां जहां लकीरों का स्कोर जितना ज्यादा था उस प्रतिभागी में हृदय संबंधित रोग होने का खतरा उतना ही अधिक था।

वैसे लोग जिनके माथे पर मौजूद लकीरों का स्कोर 2 या 3 था उनमें हृदय रोग और मौत का खतरा 10 गुना अधिक था उन लोगों की तुलना में जिनका स्कोर शून्य था।

हालांकि वैज्ञानिक चेतावनी भी देते हैं कि केवल माथे की लकीरें देखकर हृदय रोग का पता नहीं लगाया जा सकता बल्कि इसके लिए डॉक्टर से जरूरी टेस्ट भी करवाने चाहिए।

वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर माथे पर गहरी लकीरों के साथ ही आपका ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होता रहता है और ब्लड में ग्लूकोज का लेवल भी स्थिर नहीं है तो आपके लिए चिंता की बात हो सकती है। लिहाजा इससे बचने के लिए बैलेंस्ड डायट का सेवन करें, जितना हो सकते लाइफस्टाइल को हेल्दी रखें और व्यायाम करें। योग का भी सहारा लेकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/forehead-lines-can-cause-serious-desease-3328726/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज