मां के दिल से आया अलर्ट, मैसेज कर बेटे को बचाया

रेबेक्का तफारो बॉयर मेंमफिस के सेंट ज्यूड चिल्ड्रेन रिसर्च हॉस्पिटल में नर्स है। वे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार ड्यूटी पर अस्पताल गई थीं। जाते हुए इन्होंने पति डेविड को कहा था कि बच्चे की पल-पल की जानकारी देते रहना। इसलिए नहीं कि वे उनपर विश्वास नहीं करतीं, बल्कि इसलिए कि वे बच्चे को लेकर हमेशा चिंतित रहती हैं। दोपहर में डेविड ने फोटो के साथ मैसेज भेजकर बताया कि हम दोनों कार में हैं और बेबी सो रहा है। ये संदेश देखते ही बॉयर के दिल में कुछ खटका। ध्यान से फोटो से देखी तो माजरा समझ में आ गया। पति से कहा कि कार सीट पर सो रहे विलियम्स की बेल्ट को तुरंत ठीक करो। बेल्ट ढीली है और चेस्ट पर लगने वाला क्लिप भी नीचे है।

करीब 15 मिनट बाद डेविड ने फोन किया, जिसने बॉयर को झकझोर दिया। डेविड और विलियम्स के साथ कार हादसा हो गया था। उस वक्त दोनों घर से महज चार किमी. दूर थे। 80 किमी. प्रति घंटा रफ्तार से चल रही कार के सामने अचानक महिला के आने से ये सब हुआ। हालांकि सीट बेल्ट सही ढंग से बंधी होने के कारण मासूम विलियम्स को झटका तक नहीं लगा और वो आराम से सोता रहा। बॉयर जब मौके पर पहुंची तो उनका पहला सवाल था-क्या तुमने कार की सीट सही की थी। जवाब मिला ‘हां’। यही कारण था कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। पति डेविड को लेकर कहती हैं कि इस घटना ने ये भी बता दिया कि मेरा पति मेरी सुनता है। बॉयर अब हर माता-पिता से कहती हैं कि जब बच्चा कार में है तो सीट बेल्ट जरूर जांच लें।

गलतियां जो हम करते हैं

कार सीट पर बैठे बच्चे को वीडियो गेम न खेलने दें। बच्चे को उसकी सुविधानुसार न बैठने दें। अमरीकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार बच्चे को आगे की सीट पर बैठा रहे हैं तो बेबी बेल्ट (बूस्टर सीट) जरूर लगाएं। बूस्टर एक खास तरह की सीट होती है जो बच्चे के आकार के अनुसार सेट हो जाती है। आठ साल तक के बच्चे में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/mother-saves-her-son-life-via-alert-by-heart-3462280/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज