इस APP से कर सकेंगे खून की हर एक जांच, बस खींचनी होगी नाखून की फोटो

नई दिल्ली। विज्ञान के क्षेत्र में आए दिन नए अविष्कार होते हैं, जो कहीं न कहीं हमें सुविधा पहुंचाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक खोज बताने जा रहे हैं जिससे घर बैठे खून से कमी यानी एनीमिया की सही-सही जानकारी मिल सकेगी। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही स्मार्टफोन ऐप बनाने में सफलता हासिल की है जो एनीमिया के लक्षणों को पहचान पाने में सक्षम है। बता दें कि यह ऐप अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।


इस ऐप की खास बात ये है कि अब आपको खून की जांच के लिए किसी डॉक्टर या पैथोलॉजी की जरूरत नहीं होगी, बल्कि बल्कि नाखूनों की एक फोटो लेकर ऐप में अपलोड करनी होगी। ऐसा करने के बाद ऐप उस फोटो की मदद से खून में मौजूद हीमोग्लोबिन की सही-सही मात्रा बता देगा। यह दावा विज्ञान की खोजों के बारे में जानकारी देने वाले ‘जर्नल नेचर कम्युनिकेशन' मे छपी है। इस ऐप के मुख्य शोधकर्ता विल्बर लाम ने जर्नल को बताया कि यह एक ऐसा अकेला ऐप है जो बिल्कुल सही जांच रिपोर्ट देने में सक्षम है। सिर्फ इतना अंतर है कि इसमें खून की जगह आपको अपने नाखून की फोटो अपलोड करनी होती है।


बता दें कि यह तकनीक इतनी सरल है कि कोई भी और कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकता है पर ये गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान की तरह है। हालांकि शोधकर्ताओं ने साफतौर पर बताया है कि यह ऐप सिर्फ खून की जांच की केवल सूचना भर देता है। इससे किसी भी प्रकार के रोग के बारे में पता नहीं लगाया जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि खून की कमी यानी रक्त अल्पता की बीमारी से पूरी दुनिया में करीब दो अरब लोग पीड़ित हैं। इसकी जांच के लिए होने वाली खून की जांच को कंपलीट ब्लड काउंट या सीबीसी भी कहा जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/now-check-blood-test-by-smartphone-app-3804443/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया