सर्दियों में ऐसे करें अपने स्वास्थ्य की देखभाल, पूरी तरह से रहेंगे फिट
नई दिल्ली। सर्दियों में हर किसी के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कुछ खास सावधानियां बरतकर और चिकित्सक की सलाह पर अमल करके तंदुरुस्त रहा जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें हैं जिससे सर्दियों में स्वास्थ्य की देखभाल काफी अच्छे से की जा सकती है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपने ब्लड शुगर और कॉलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखें। इस समय नमक का सेवन कम मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा नमक से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इन तरीकों से नहीं होगी लिवर की बीमारी, जाने क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण
इसके अलावा खाने-पीने की आदतों में भी काफी ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि साबुत अनाज, दलिया आदि दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं और वजन कम करने में भी मदद करते हैं। तले हुए तथा सैचुरेटेड खाद्य पदार्थो के सेवन से बचना चाहिए। इसके स्थान पर फलों और सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स इस मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
देश की पहली कृत्रिम हृदय वाल्व प्रौद्योगिकी लांच, मेक इन इंडिया के तहत हुई है पहल
पानी का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। इसलिए सर्दियों में पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करें। हर्बल-टी पीने से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होता है। इसके साथ ही अपने वजन पर नियंत्रण रखें, फिट रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। सैर करें, यह अच्छा व्यायाम है। साथ ही चलने से शरीर में गर्मी आती है। दिन में 6-8 घंटे की नींद लें।
तेजी से बढ़ रहा लोगों में अवसाद, बचने के लिए करना होगा यह फ्री का उपाय
रोज कम से कम 15 मिनट चलें, इससे खून का दौरा बढ़ता है। दौड़ने से थोड़ा परहेज करना चाहिए, इससे घुटना घिसने का खतरा होता है। वहीं दिल की बीमारियों से बचने के लिए धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा अपने आपको गर्म कपड़ों से कवर करके रखें, खासतौर पर पैर, सिर और कानों को ढक कर रखें क्योंकि इन स्थानों से ठंग लगने का खतरा ज्यादा होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/stay-fit-this-winter-with-these-simple-tips-3827803/
Comments
Post a Comment