भारत के टॉप 10 ऐप्स में WhatsApp नंबर वन, फेसबुक को पछाड़ा
फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp ने फेसबुक को पछाड़ कर भारत में नंबर एक ऐप का दर्जा हासिल कर लिया है. मंथली एक्टिव यूजर्स के मामले में WhatsApp टॉप पर पहुंच गया है. एनालिटिक फर्म ऐप एन्नी (App Annie) की रिपोर्ट में WhatsApp ने फेसबुक को सितंबर में पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप WhatsApp है. इसके बाद दूसरे नंबर पर फेसबुक का नाम आता है और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फाइल शेयरिंग एप शेयरइट अपनी जगह बनाए हुए है. वहीं टॉप 10 में फेसबुक के चार एप शामिल हैं. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फेसबुक मेसेंजर, पांचवे पर ट्रूकॉलर, छठे पर एमएक्स प्लेयर, सातवें पर यूसी ब्राउजर, आठवें पर इंस्टाग्राम, नौवें पर एमेजॉन और दसवें नंबर पर पेटीएम शामिल है. ये टॉप 10 ऐप्स भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. वहीं WhatsApp पर एक्टिव यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही. साथ ही WhatsApp और फेसबुक के एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स रहे. ऐप एन्नी के मुताबिक वॉट्सऐप एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत टॉप पर रहा. इसके बाद ब्राजील, मैक्सिको, तुर्की, रुस रहे. WhatsApp की इस ग्रोथ में इसके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और अलग फीचर्स का काफी बड़ा हाथ माना जा रहा है.
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/whatsapp-become-most-popular-app-in-india-know-top-10-in-the-list-hk-184529.html
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/whatsapp-become-most-popular-app-in-india-know-top-10-in-the-list-hk-184529.html
Comments
Post a Comment