भारती एयरटेल ने दोबारा शुरू किए 100 और 500 रु के प्रीपेड टॉक टाइम रीचार्ज
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने पोर्टफोलियो से टॉक टाइम रिचार्ज को पूरी तरह से हटा दिया था. इसके बाद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हुए और इन कंपनियों को छोड़ दूसरी कंपनियों का सिम इस्तेमाल करने लगे. इन यूजर्स ने वर्षों पहले भारती एयरटेल के लाइफटाइम वैलिडिटी पैक खरीदे थे और वे टॉक टाइम रिचार्ज के माध्यम से ही अपना फोन रिचार्ज करते थे. टेलिकॉम टॉक के अनुसार अब कंज्यूमर्स को खुश करने के लिए भारती एयरटेल ने दोबारा अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 100 रुपए और 500 रुपए का रिचार्ज टॉक टाइम प्लान लाया है. My Airtel App में उपलब्ध रिचार्ज प्लान को देखें तो हमने पाया कि एयरटेल ने दो टॉक टाइम रिचार्ज प्लान लाए हैं, जिन्हें पहले हटा दिया गया था. ये रिचार्ज प्लान 100 रुपए और 500 रुपए के मूल्य के हैं. 100 रुपए का टॉक टाइम रिचार्ज प्लान 81.75 रुपए के टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. वहीं 500 रुपए का रिचार्ज प्लान 420.73 रुपए के टॉक टाइम रिचार्ज के साथ 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह ध्यान देने योग्य है कि जब कंपनी ने इस टॉक टाइम रिचार्ज को हटा दिया था और 35 रुपए से शुरू होने वाले न्यूनतम रिचार्ज पैक लाए थे, तो उन्होंने तेजी से अपने कंज्यूमर को खोना शुरू कर दिया था. यह संभावना है कि एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक वर्ग में वापस जाने का फैसला किया जो बंडल्ड कॉम्बो (इंटरनेट + टॉकटाइम) और न्यूनतम रिचार्ज योजनाओं के बजाय टॉकटाइम रिचार्ज पसंद करते हैं.
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/bharti-airtel-reintroduces-rs-100-and-rs-500-prepaid-talk-time-recharges-kp-186845.html
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/bharti-airtel-reintroduces-rs-100-and-rs-500-prepaid-talk-time-recharges-kp-186845.html
Comments
Post a Comment