पृथ्वी के 29 साल के बराबर होता है यहां पर 1 साल, जबकि साढ़े 10 घंटे का ही होता है दिन, जाने कैसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली। आखिरकार वैज्ञानिकों ने इस बात से पर्दा उठा दिया कि, कि शनि ग्रह पर 1 दिन कितने घंटे का होता है। नासा ने सौरमंडल विज्ञान की इस गुत्थी को सुलझाते हुए बताया कि शनि ग्रह पर सिर्फ साढ़े 10 घंटे से अधिक का दिन होता है। कैसिनी मिशन अब वजूद में नहीं है, लेकिन उससे प्राप्त नए डेटा का उपयोग करके यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-शांता क्रूज की अगुवाई में वैज्ञानिकों ने बताया कि शनि ग्रह पर एक साल पृथ्वी के 29 साल के बराबर होता है। लेकिन दिन सिर्फ 10 घंटे 33 मिनट और 38 सेकंड का होता है।

चंद्र मिशन की सफलता के बाद चीन बना रहा मंगल फतह करने की योजना, अगले साल शुरू हो सकता है काम

शनि ग्रह के भीतर लगातार होता है कंपन

लोग अब तक इस तथ्य से अनजान थे, क्योंकि यह छल्ले में छिपा हुआ था। विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान के छात्र क्रिस्टोफर मैंकोविज ने छल्ले के भीतर की तरंग के पैटर्न का विश्लेषण किया। नतीजों में पाया गया कि खुद ग्रह के भीतर होने वाले कंपनी से उसमें उसी तरह की प्रतिक्रिया मिलती है, जिस प्रकार की प्रतिक्रिया भूकंप की माप के लिए सिस्मोमीटर में मिलती है। शनि ग्रह के भीतर लगातार कंपन होता है, जिससे उसके गुरुत्वाकर्षण में बदलाव होता है। छल्ले से उस गति का पता चलता है।

इस यान से मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा आसान, इलन मस्क ने उठाया तस्वीरों से पर्दा

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है यह शोध

मैंकोविच ने बताया, "छल्ले में किसी खास स्थान पर यह दोलन छल्ले के कण को आकर्षित करता है, जिससे कक्षा में सही समय पर ऊर्जा का निर्माण होता है।" मैंकोविच का यह शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में शनि ग्रह के आंतरिक मॉडल के बारे में बताया गया, जो छल्ले के तरंग की तरह है। इससे उनको ग्रह की आंतरिक गतिविधि और घूर्णन के बारे में पता चला है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/nasa-scientists-finally-know-how-long-a-day-is-on-saturn-4006663/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज