जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर, 594 रुपए में 6 महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा
रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए लंबी अवधी के टैरिफ प्लान पेश किए हैं. जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत लाए गए 6 महीने और 3 महीने के प्लान्स के लिए उभोक्ताओं को 594 रुपए और 297 रुपए का भुगतान करना होगा. जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधि का प्लान उपलब्ध नहीं था. जियोफोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी. यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा. इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी. 297 रुपए वाला प्लान भी 594 रुपए के प्लान जैसा ही है. फर्क सिर्फ इतना है कि 297 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी. दोनों ही प्लानों में ग्राहक को फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री एसटीडी, प्रतिमाह 300 एसएमएस और जियो के सभी ऐप फ्री उपलब्ध होंगे. फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप जब से जियोफोन पर आए हैं तब से लंबी अवधि के प्लान की जरूरत महसूस की जा रही थी. इसी को ध्यान रखते हुए कंपनी लंबी अवधी के नए प्लान लाई है. कंपनी ने जियोफोन के लिए पुराने मासिक प्लान में कोई बदलाव नही किया है. (डिस्क्लेमरः फ़र्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है)
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/reliance-jio-online-unlimited-recharges-best-offer-for-jio-customers-ps-186208.html
from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/reliance-jio-online-unlimited-recharges-best-offer-for-jio-customers-ps-186208.html
Comments
Post a Comment