बीजेपी ने सोशल मीडिया पर चलाई ये खास मुहिम, नेता दे रहे 5 सालों के विकास की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर #10yearchallenge तेजी से चल रहा है. इस मुहिम के तहत लोग अपनी आज की और 10 साल पहले की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं. और बता रहे हैं कि बीते 10 सालों में उनमें कितना बदलाव आया. टीओआई के मुताबिक, अब बीजेपी ने भी शुक्रवार को एक मुहिम चलाई है जिसमें #5yearchallenge के साथ सरकार द्वारा 5 सालों में किए गए कामों का ब्योरा दिया जाएगा. बीजेपी की सरकार 5 सालों पहले 2014 में आई थी. बीजेपी ने कांग्रेस को इस चुनाव में हराकर सत्ता हासिल की थी. बीजेपी का दावा है कि सालों से अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को एनडीए के सत्ता में आते ही पूरा किया गया. अब बीजेपी के कई नेता सोशल मीडिया पर इस मुहिम के साथ जुड़ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मोदी सरकार में 2014 से 360 डिग्री का मेकओवर हुआ है. गोयल ने आयुष्मान भारत और उज्जवला योजना का जिक्र किया. बीजेपी के अमित मालवीय ने कहा, बीते 5 सालों में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. The long overdue completion of a crucial project like the Bogibeel Bridge, along with transformational policies like Ayushman Bharat and Ujjwala Yojana symbolise the 360 degree makeover India has seen since 2014 #5YearChallenge pic.twitter.com/sHbHvpqFTD — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 18, 2019 Last five years have seen tough action against the Maoists. While it may have upset the Urban Naxals, hinterlands have seen massive development. #5YearChallenge pic.twitter.com/a97a4XrdIp — Amit Malviya (@amitmalviya) January 18, 2019 सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बैंकिंग सेक्टर, इकोनॉमी और फाइनेंस के क्षेत्र में बीते 5 सालों में हुए बदलावों की तुलना की है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने महाराष्ट्र के लातूर में पानी की कमी के बारे में कहा कि 5 सालों पहले यहां पानी की कमी होती थी लेकिन अब यहां एक भी टैंकर की जरूरत नहीं होती. Here is my video of #5YearChallenge covering aspects in banking, economy and finance from then and now. Do watch this pic.twitter.com/5a0UwgCwfH — Ashu (@muglikar_) January 18, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bjp-5-year-challenge-viral-on-social-media-leaders-sharing-achievement-of-nda-rt-184452.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज