बाथरूम के दरवाजे पर रेंग रहा था 7 फुट का अजगर, वीडियो हैरान कर देगा
ऑस्ट्रेलिया में इतनी बारिश होती है कि सांप लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं. गर्मी के मौसम में भी कुछ ऐसा ही होता है. बारिश के मौसम में सांपों का बिल भर जाता है इसलिए वह बाहर आ जाते हैं, वहीं गर्मी से बचने के लिए भी सांप आम लोगों के घरों का सहारा लेते हैं. इसी वाकये से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक 7 फुट का अजगर एक घर के बाथरूम में घुस गया और उसके गेट पर रेंगने लगा. यह अजगर शॉवर में लिपटा हुआ था. मामला ऑस्ट्रेलिया में साउदर्न क्वीनलैंड का है. जैसे ही इस घर के लोगों को पता लगा कि घर में सांप घुस आया है तो उन्होंने सांप पकड़ने वाले को बुलाया. सांप पकड़ने वाले शख्स ने इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जोकि खूब वायरल हुआ. सांप पकड़ने वाले ल्यूक हंटली ने बताया कि बाथरूम में पहुंचने के बाद सांप कांच के दरवाजे में फंस गया था. वह बहुत प्यासा था इसलिए शॉवर से टपक रहे पानी को पीने की कोशिश कर रहा था. ये भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, लगातार दूसरे दिन आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे ये भी पढ़ें: फॉरेन करंसी की स्मगलिंग के आरोप में फंसे राहत फतेह अली खान, ED ने भेजा नोटिस
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/australia-python-taking-shower-in-bathroom-video-viral-rt-187948.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/australia-python-taking-shower-in-bathroom-video-viral-rt-187948.html
Comments
Post a Comment