Bhabhi Ji Ghar Par Hain Spoiler : नागिन बन किसको डसने वाली हैं अंगूरी भाभी

एंड टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शो में अपने जबरदस्त अंदाज और शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर हैं।अब शो में आने वाले एपिसोड में शुभांगी एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगी जिसमें अब तक आपने उन्हें नहीं देखा होगा।आने वाले एपिसोड में अंगूरी भाभी यानी शुभांगी नागिन बनी नजर आएंगी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में विभूति, अंगूरी और तिवारी जी पिकनिक के लिए जाएंगे।घूमते-घूमते वो लोग एक हवेली में पहुंच जायेंगे। यहां काफी अजीबो-गरीब घटनाए होंगी। दर्शकों के लिए कॉमिडी के साथ ही इसमें रोमांच भी होगा। दिलचस्प यह रहेगा कि विभूति को भाभी जी नागिन के रूप में नजर आएंगी। इस बारे में पूछे जाने पर शुभांगी ने कहा कि वह पहली बार टीवी पर नागिन का किरदार निभाने जा रही हैं। इसके लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। फैन्स भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि एक कॉमिडी शो में अडवेंचर और हॉरर का भी तड़का मिलने वाला है। आपको बता दें कि हाल ही में शो में शानदार 1000 एपिसोड्स पूरे किये हैं। आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर कलाकारों की उम्दा एक्टिंग से इस कॉमेडी शो ने दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई हैं। 1000 एपिसोड्स पूरे होने पर शुभांगी, आसिफ शेख द्वारा निभाए जा रहे मशहूर किरदार विभूति के किरदार में नजर आई थी। View this post on Instagram A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial) on Jan 5, 2019 at 5:14am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bhabhi-ji-ghar-par-hain-spoiler-angoori-bhabhi-aka-shubhangi-atre-will-become-naagin-185696.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज