क्या श्रीसंत के बाद अब उनकी पत्नी बनेंगी Bigg Boss का हिस्सा? दिया ये जवाब

बिग बॉस 12 के फर्स्ट रनर अप श्रीसंत भले ही शो ना जीत पाए हों लेकिन पूरा शो उनके नाम ही रहा. बिग बॉस का बारहवां सीजन श्रीसंत के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा. यहां तक कि शो की विनर दीपिका कक्क्ड़ पर भी श्रीसंत की वजह से ही शो में फिनाले तक पहुंचने का इल्जाम लगा. श्रीसंत जहां बिग बॉस हाउस में थे तो घर के बाहर उन्हें सपोर्ट करने की मुहीम उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने संभल रखी थी. चाहे श्रीसंत के लिए सोशल मीडिया पर मुहीम चलना हो या बिग बॉस हाउस में जाकर कड़े सवाल का जवाब देना हो भुवनेश्वरी भी काफी सुर्खियां बटोरीं. हाल ही में भुवनेश्वरी के शो की जबरदस्त पकड़ को देखते हुए एक इंटरव्यू में भुवनेश्वरी से बिग बॉस का हिस्सा बनने के बारे में सवाल किया गया. जिसपर भुवनेश्वरी ने दो टूक जवाब दिया. आजतक की खबर के मुताबिक भुवनेश्वरी ने शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया. श्रीसंत की पत्नी ने कहा- नहीं मैं शो में नहीं आना चाहूंगी. मेरे बच्चे छोटे हैं. मैं इन्हें छोड़कर साढ़े 3 महीने के लिए नहीं जा सकती. बता दें, भुवनेश्वरी ने बिग बॉस हाउस के बाहर श्रीसंत के लिए जबरदस्त कैंपेन की थी. उन्होंने डटकर श्रीसंत हेटर्स का सामना किया. भुवनेश्वरी ने फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस हाउस में जाकर सुरभि की जबरदस्त क्लास लगाई थी.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/on-the-news-of-entry-in-bigg-boss-13-sreesanths-wife-bhuvaneshwari-opens-up-184050.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज