अमित शाह के खिलाफ महिलाकर्मी के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद #BlockQuint करने लगा ट्रेंड

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. बुखार और सीने में जकड़न के चलते उन्हें एम्स ले जाया गया था. मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। — Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2019 इसके बाद सोशल मीडिया पर शाह की जल्द ठीक होने की कामना की जा रही थी. जबकि, एक आपत्तिजनक ट्वीट ने ट्वीटराती को नाराज कर दिया. क्विंट में काम करने वाली एक महिलाकर्मी स्तुती मिश्रा ने ट्वीट किया 'लोग स्वाइन फ्लू से मरते हैं, है ना?' इसके बाद ट्वीटराती उनके इस ट्वीट से नाराज हो गए और इसके विरुद्ध #BlockQuint चलाया गया. इसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. क्विंट ने स्तुती के इस कमेंट से खुद अलग करते हुए इसका खंडन किया है. इसके साथ क्विंट ने बीजेपी अध्यक्ष के जल्द ठीक होने की कामना भी की. An insensitive tweet by Stuti Mishra, an employee of The Quint has been brought to our notice. The Quint strongly condemns any such statement. Due action will be taken. The entire Quint team wishes BJP President, Shri Amit Shah, a speedy recovery. — The Quint (@TheQuint) January 16, 2019 इसके बाद स्तुती ने ट्वीट करते हुए माफी मांगी. उन्होंने लिखा 'मैं समझ सकती हूं कि मेरे ट्वीट से कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं.' I understand my tweet has hurt the sentiments of a lot of people & I extend my heartfelt apology for it. However, I am not a person who would wish for anything wrong to anyone, the tweet was not directed to anyone, I also understand that it was in bad taste, hence it was deleted. — Stuti (@StuteeMishra) January 17, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/blockquint-after-the-objectionable-tweet-of-female-worker-against-amit-shah-184289.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज