इस साल प्रौद्योगिकी की दुनिया में रहेगा 'एबीसीडी-आई' का जलवा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी की दुनिया में वर्ष 2019 में एबीसीडी-आई (आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई), ब्लॉकचेन, क्लाउड, डाटा एनालिटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का अधिपत्य रहेगा। शनिवार को आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न उपक्रमों के प्रसार से ये अगले 2-3 सालों में और ज्यादा उन्नत हो जाएंगे। साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के टैक्नॉलोजी ट्रेंड्स डोजियर 2019 के अनुसार, जहां ये प्रौद्योगिकियां पारंपरिक आईटी पर छा जाएंगी, वहीं ये व्यापक रूप से उपयोग में नहीं लाईं जा सकेंगी क्योंकि इनमें से कई अभी भी विसकित हो रही हैं।
कई मायनों में होगा यह साल बेहद खास
सीएमआर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख थॉमस जॉर्ज ने कहा, "सीएमआर में, हमने परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों के संपूर्ण और व्यापक पहलू को देखा जो उद्यमों का अगले 2-3 सालों विशेषकर 2019 में संचालन करेगा।" यही वजह है कि 2019 में सबसे प्रमुख विषय प्रौद्योगिकी निरंतरता और प्रौद्योगिकी परिपक्वता में से एक होगा।
46 सालों से क्यों चांद पर नहीं पहुंच पाया कोई यात्री, हैरान कर देने वाली सच्चाई आई सामने
शामिल हुए थे इन क्षेत्रों के दिग्गज
सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप के प्रमुख प्रभु राम ने कहा, "नई प्रौद्योगिकी खोजों से उद्यमों की तत्परता बढ़ाते रहने से मैपिंग और उद्यम दृष्टि सक्रिय करने और आगे की प्रौद्योगिकी को सूचीबद्ध करने के लिए सीआईओ की भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।" डोजियर में भारत के कुछ प्रमुख सीआईओ, सीटीओ और विभिन्न प्रमुख उद्योगों के विशेषज्ञों के विचारों को शामिल किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/abcd-i-to-dominate-technology-space-in-2019-report-3970194/
Comments
Post a Comment