अब वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए नहीं करना पड़ेगा टाइप, आ रहा है नया फीचर

यूं तो वॉट्सऐप में ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर है, लेकिन अब एंड्रॉएड और आईओएस यूजर्स के लिए वॉट्सऐप एक नया फीचर ला रहा है, जिसके बाद अब यूजर्स को अपना मैसेज टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो अपना मैसेज बोलकर लिख सकेंगे. जी हां, वॉट्सऐप अब एक नया माइक या डिक्टेशन फीचर ला रहा है, जिसके बाद यूजर्स अपना मैसेज बोलकर लिख सकेंगे लेकिन मैसेज भेजने के लिए उन्हें मैनुअली सेंड का बटन दबाना होगा. ये फीचर एंड्रॉएड और आईओएस यूजरों के लिए उपलब्ध है. बता दें कि ये डिक्टेशन फीचर गूगल असिस्टेंट और सीरी जैसे स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट्स के लिए उपलब्ध है लेकिन वॉट्सऐप अब इसे ऐप में इन-बिल्ट तरीके से उपलब्ध कराएगा, जिससे कीबोर्ड पर बने माइक आइकन को दबाकर अपना मैसेज डिक्टेट कर सकेंगे, जो अपने आप टाइप हो जाएगा. बस यूजर को मैसेज भेजने के लिए सेंड का बटन दबाना होगा. डिक्टेशन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले वॉट्सऐप खोलना होगा. इसके बाद वो कॉन्टैक्ट चुनना होगा, जिसे वो मैसेज भेजना चाहते हैं. इसके बाद उन्हें कीबोर्ड पर दिए गए माइक बटन दबाना होगा. एंड्रॉएड फोन पर ये आइकन कीबोर्ड के ऊपर दाहिने हिस्से में दिया जाएगा और आईओएस यूजर्स के लिए ये कीबोर्ड पर निचले दाहिने हिस्से में होगा. मैसेज डिक्टेट करने के बाद यूजर को मैसेज भेजने के लिए सेंड का बटन दबाना होगा. वैसे, यूजर्स के पास मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन होगा लेकिन इसके लिए उन्हें टाइपिंग का सहारा लेना होगा. इस फीचर के बाद यूजर्स लंबे मैसेज टाइप करने की मेहनत से भी बच जाएंगे और वक्त जो बचेगा वो अलग.

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/whatsapp-new-feature-whatsapp-new-message-dictation-feature-for-android-and-ios-no-need-to-type-tk-183893.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज