श्रीसंत ने दीपिका के जीतने पर कह दी थी बड़ी बात, अब दीपिका ने दिया करारा जवाब

कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 के घर में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत के भाई बहन की जोड़ी ने लाइमलाइट लूट ली थी. लेकिन शो के फिनाले के बाद जब दीपिका कक्कड़ शो की विनर बनी तो उनके और श्रीसंत के रिश्ते के भविष्य पर कयास लगाए जाने लगे.सभी को लगा कि दीपिका और श्रीसंत के रिश्ते में दरार आ गई है.वहीं श्रीसंत ने शो से निकलने के बाद सभी इंटरव्यू में खुलकर कहा कि दीपिका कलर्स चैनल का चेहरा थीं इसलिए उन्हें जिताया गया. वहीं दीपिका ने कहा- ''श्रीसंत ने ये बात बिग बॉस के घर में भी की थी. इस पर मेरा और उनका बहुत बड़ा झगड़ा भी हुआ था. इस बात के लिए मैं उनसे हमेशा झगड़ती हूं. ऐसा नहीं है. बिग बॉस में जनता आपका असली चेहरा देखती है. अगर वे आपको पसंद करते हैं तभी आप आगे जा सकते हैं. मुझे आज भी ऐसा ही लगता है.'' वैसे हाल ही में दीपिका और श्रीसंत पूरे परिवार के साथ मिलकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए थे. दरअसल श्रीसंत अपनी पत्नी भुवनेश्वरी और बच्चों के साथ दीपिका के घर पहुंचे जहां शोएब और दीपिका ने उनकी जमकर खातिरदारी की. इस मुलाकात की तस्वीरें दीपिका के पति शोएब इब्राहीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की. दीपिका और श्रीसंत की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. शोएब ने लिखा- रिश्ते कैसे जुड़ जाते हैं वो जरूरी नहीं होता.....वो दिल से जुड़े रहें वो जरूरी होता है....@sreesanth36 @Bhuvneshwarisr1 बहुत मजा आया आप लोगों से मिलकर और उसपे बिगबॉस 12 के किस्से. Rishte kaise judd jaate hain wo zaroori nahi hota.....wo dil se jude rahein wo zaroori hota hai....@sreesanth36 @Bhuvneshwarisr1 lovely meeting you had a blast.. aur uspe biggboss12 ke kisse.. @ms_dipika pic.twitter.com/aRskRTaxtV— Kamraj Mishra (@Shoaib_Ibrahim1) January 7, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bigg-boss-12-dipika-kakar-gives-befiting-reply-to-sreesanth-on-questioning-her-bigg-boss-12-win-185362.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज