दिल्ली के हालात पर गौतम गंभीर के ट्वीट पर हंगामा, आम आदमी पार्टी ने किया चैलेंज
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अक्सर राजनीति में अपनी दिलचस्पी जाहिर करते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली की स्थिति पर चिंता जाहिर की थी और सियासी पार्टियों पर निशाना साधा था. गंभीर ने लिखा था, 'मैं दिल्ली हूं. ललचाई आंखों से सहमी मैं दिल्ली हूं. फुटपाथों पर ठंड में सिकुड़ती मैं दिल्ली हूं. अस्पतालों में रेंगती मैं दिल्ली हूं. सिस्टम से झगड़ती मैं दिल्ली हूं. कड़वी हवा में सांसे गिनती मैं दिल्ली हूं. मफलर, गेरुए और खादी के बीच अपने नंगेपन को छुपाती मैं दिल्ली हूं.' मैं दिल्ली हूँ। ललचाई आँखों से सहमी मैं दिल्ली हूँ। फूटपाथो पर ठंड में सिकुड़ती मैं दिल्ली हूँ।अस्पतालों में रेंगती मैं दिल्ली हूँ। System से झगड़ती मैं दिल्ली हूँ। कड़वी हवा में साँसे गिनती मैं दिल्ली हूँ। Muffler, गेरुएय और खादी के बीच अपने नंगेपन को छुपाती मैं दिल्ली हूँ। — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 19, 2019 गंभीर के इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें एक चैलेंज दिया है. रविवार शाम आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गंभीर के ट्वीट का जवाब दिया और उन्हें एक चैलेंज स्वीकार करने के लिए कहा. भारद्वाज ने ट्वीट किया, 'गौतम गंभीर जी, इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए, अचानक रैन बसेरों और दिल्ली के हॉस्पिटल्स का दौरा कीजिए. बीजेपी की कोई सरकार इस चैलेंज को नहीं लेगी.' आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित लाल ने भी गंभीर को जवाब दिया. उन्होंने गंभीर को आप का चैलेंज स्वीकार करने के लिए कहा. अंकित लाल ने कहा, 'यह दिल को छू लेने वाला ट्वीट है. चलो एक जिम्मेदारी लेते हैं. सड़क पर चलते हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक और रैन बसेरों की सुविधाओं का जायजा लेते हैं, और ये आपकी मर्जी की जगह होगी जिसे आपके फेसबुक और ट्विटर पर लाइव किया जाएगा.' अंकित लाल ने कहा कि प्लीज इसे स्वीकार कीजिए. मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं. .@GautamGambhir - it is a very heartwrenching Tweet. Let's take responsibility, hit the road and check facilities at a Delhi govt school, hospital, Mohalla Clinic and night shelter of your choice which can be telecast live on your FB & Twitter. Plz accept. Waiting for reply. https://t.co/dOTPhAuseh — Ankit Lal (@AnkitLal) January 20, 2019
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/aap-challenge-gautam-gambhir-after-his-tweet-on-delhi-rt-185380.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/aap-challenge-gautam-gambhir-after-his-tweet-on-delhi-rt-185380.html
Comments
Post a Comment