बर्गर-फ्राइ लेने के लिए रेस्त्रां की लाइन में लगे बिल गेट्स, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की एक फोटो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रही है. दिग्गज टेक्नॉलजी कंपीन माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक होने के बावजूद उनकी जिंदगी कितनी सादगी भरी है, इसका अंदाजा इस फोटो से लगाया जा सकता है. इस फोटो में गेट्स सिएटल के एक फास्ट फूड रेस्त्रां के बाहर लाइन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल वो वहां 8 डॉलर के बर्गर-फ्राई कोक खरीदने के लिए लाइन में खड़े थे. बताया जाता है कि गेट्स बर्गर के शौकीन है और वो एक खास दुकान से ही बर्गर खाते हैं. गेट्स की इस तस्वीर को माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी माइक गेलोस ने फसेबुक पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'जब आप अरबों के मालिक हों, देश की सबसे बड़ी चैरिटी चलाते हों और बर्गर, फ्राई और कोक के लिए एक रेस्त्रां के बाहर लाइन में खड़े हों तो आप बिल्कुल हम आम लोगों जैसे ही हो.' गेलोस के फेसबुक पर इस फोटो को डालते ही ये फोटो तेजी से शेयर होन लगी और देखते ही देखते वायरल हो गई. अब तक इस तस्वीर 16 बजार बार शेयर किया जा चुका है. फोटो को शेयर करते हुए गेलोस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा. गेट्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, असल लोग इसी तरह बर्ताव करते हैं न कि वाइट हाउस में सोने की टॉयलट सीट पर बैठकर खुद को अमीर दिखाने की कोशिश करने वाले.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bill-gates-standing-in-queue-for-burger-and-fries-photo-goes-viral-on-facebook-as-184797.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bill-gates-standing-in-queue-for-burger-and-fries-photo-goes-viral-on-facebook-as-184797.html
Comments
Post a Comment