भगवंत मान ने छोड़ी शराब तो ट्वीटराती ने पूछा- नशा मुक्तिकेंद्र भेजा है क्या?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अबी पंजाब दौरे पर हैं. बरनाला रैली में हिस्सा लेने दोनों नेता पंजाब पहुंचे हैं. यहां पहुंचने के बाद मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भगवंत मान के शराब छोड़ने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट किया 'बरनाला रैली में भगवंत मान का ऐलान- 1 जनवरी से उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे.' बरनाला रैली में @BhagwantMann का एलान - 1 जनवरी से उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे। pic.twitter.com/camx8Ac3Mb — Manish Sisodia (@msisodia) January 20, 2019 सिसोदिया के इस ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया है. इस ट्वीट के बाद ट्वीटराती भी सक्रिय हो गए. उन्होंने कुछ अलग अंदाज में इस मुद्दे पर सवाल जवाब किए. दिव्यम नाम ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि यह वादा पीने से पहले किया था या बाद में? यह वादा पीने से पहले किया था या बाद में? — Divyam (@KickAssBadasss) January 20, 2019 कोई गल नही है जी, चरस और गांजा बहोत पीएन्गे जी. इसमे क्या बत है जी. सर्फ शराब नही पीएन्गे. — Rajendra Kulkarni (@rajendrakul200) January 20, 2019 नशा मुक्तिकेन्द्र भेजा है क्या — पंडित Trinav (@nikil2804) January 20, 2019 यथा राजा तथा मंत्री...नशे में कुछ भी बोलते हैं — M K (@Manoj_karwi) January 20, 2019 सीधा मुह लगाएंगे बोतल के — Omprakash (@Ompraka18565) January 20, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/delhis-deputy-chief-minister-tweeted-that-bhagwant-mann-left-liquor-ps-185174.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज