चंद्र मिशन की सफलता के बाद चीन बना रहा मंगल फतह करने की योजना, अगले साल शुरू हो सकता है काम
नई दिल्ली। साल के पहले महीने की शुरुआत में ही बड़ी उपलब्धी हासिल करने वाली चीन की अंतरिक्ष एजेंसी लगातार नए मिशनों पर काम कर रही है। ऐसे में चांद के सुदूर इलाके में सफलतापूर्वक रोवर को उतारने से खुश चीन की अंतरिक्ष एजेंसी 2019 के अंत तक चांद के एक अन्य मिशन और 2020 की शुरुआत में मंगल मिशन शुरू करने की योजना बना रही है।
इस यान से मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा आसान, इलन मस्क ने उठाया तस्वीरों से पर्दा
नासा कर रहा बजट में कटौती
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अंतरिक्ष में चीन की महत्वाकांक्षा पर बल देने वाली यह योजना उस वक्त सामने आई है, जब अमेरिका नासा के बजट में कटौती कर रहा है और अंतरिक्ष खोज के लिए व्यवसायिक कंपनियों की ओर तेजी से रुख कर रहा है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के उपाध्यक्ष वु यानहुआ ने कहा कि चाइना नेशनल स्पेस एडमिनस्ट्रेशन लाल गृह की छानबीन के लिए एक रोवर भेजने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "चीन 2020 के आसपास मंगल के लिए अपना पहला अन्वेषण मिशन शुरू करेगा।"
तीन जनवरी को उतरा था चीन का रोबोटिक अंतरिक्ष यान
तीन जनवरी को चीन का रोबोटिक अंतरिक्ष यान चेंज 4 चांद के सुदूर हिस्से पर उतरा था, जो कि अंतरिक्ष अन्वेषण के मानव इतिहास में पहला था। वु ने कहा, "अंतरिक्ष एजेंसी की 2019 के अंत में चेंज 5 मिशन शुरू करने की योजना है, जिसका लक्ष्य चांद के समीप भाग से नमूने इकठ्ठा करना है। वे 1976 के बाद से प्राप्त किए गए पहले नमूने होंगे।"
चीन कर रहा है अपने खुद के अंतरिक्ष केंद्र का भी निर्माण
चीन अपने खुद के अंतरिक्ष केंद्र का भी निर्माण कर रहा है, जिसके 2022 तक शुरू होने की संभावना है। इसे टियानगोंग या हैवेनली पैलेस का नाम दिया गया है। हालांकि एजेंसी चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने, न भेजने पर अभी फैसला कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/after-conquering-dark-side-of-the-moon-china-targets-mars-in-2020-3985191/
Comments
Post a Comment