विदाई के दौरान रस्म तोड़कर बोली बंगाली दुल्हन- माता-पिता का कर्ज कभी अदा नहीं कर सकते, वीडियो वायरल

भारतीय शादियां तमाम अनुष्ठान और परंपराओं के लिए जानी जाती हैं. जिसमें से एक परंपरा यह है कि शादी के बाद लड़की अपना घर छोड़कर पति के घर जाती है और वहीं रहती है यानी लड़की को एक नई जिंदगी की शुरुआत करनी होती है. भारतीय शादियों में यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें शादी के बाद जब लड़की अपना घर छोड़कर जा रही होती है तो उसकी आंखों में आंसू होते हैं. इस पल को विदाई समारोह कहा जाता है. न्यूज18 के मुताबिक इस बार कुछ नया हुआ है और एक बंगाली दुल्हन ने इस परंपरा को तोड़ा है. दुल्हन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन शादी की रस्म पूरी कर रही है जिसमें उसे चावलों को पीछे फेंकते हुए कहना है कि उसने अपने माता-पिता का कर्ज चुकाया है, इसलिए वह अब जा रही है. लेकिन दुल्हन ने जो कहा उसे जानकर सब हैरान रह हए. दुल्हन ने कहा तुम अपने माता-पिता का कर्ज कभी नहीं चुका सकते. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी यही कहा कि दुल्हन सही कह रही है. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इस दुल्हन ने अपनी विदाई में आंसू नहीं बहाए बल्कि ये कहा कि वो दोबारा वापस आएगी और अपने पति और परिवार के साथ चली गई. वहां मौजूद सभी लोगों ने इन पलों का लुफ्त उठाया. ये भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक, रिपोर्ट दबाए बैठी है सरकार ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के एक दिन पहले पूर्व CBI चीफ आलोक वर्मा से सरकार बोली- ऑफिस ज्वाइन करें

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bengali-bride-said-you-can-never-repay-your-parents-debt-rt-188105.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज