फेक न्यूज को रोकने के लिए वॉट्सएप का नया नियम, सिर्फ पांच बार फॉर्वर्ड कर सकते हैं एक मैसेज

वाट्सएप मैसेंजर सर्विस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेक न्यूज और गलत जानकारियां फैलने से रोकने के लिए फॉर्वर्ड मैसेज पर एक बार फिर से लिमिट लगाई है. नई लिमिट के मुताबिक अब एक यूजर एक मैसेज को सिर्फ पांच बार ही फॉर्वर्ड कर सकेगा. सोमवार को व्हाट्सएप की पॉलिसी एंड कम्यूनिकेशन की उपाध्यक्ष विक्टोरिया ग्रांड ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने इंडोनेशिया की राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हम आज से दुनिया भर में पांच मैसेज फार्वर्ड करने की एक सीमा लागू कर रहे हैं.' इस नए नियम के लागू होने के पहले तक एक व्हाट्सएप यूजर 20 व्यक्तियों या ग्रुप्स को मैसेज भेज सकता था. लेकिन अब वह सिर्फ पांच लोगों या ग्रुप्स को यह मैसेज भेज सकेगा. वॉट्सएप ने पांच प्राप्तकर्ता (Reciever) की यह लिमिट वैश्विक स्तर पर लगाई गई है. भारत में व्हाट्सएप ने फॉर्वर्ड मैसेज पर लिमिट लगाने की इस पॉलिसी की शुरूआत पिछले साल से की थी. भारत में इस पॉलिसी के लागू किए जाने की वजह थी वॉट्सएप के जरिए फैल रही अफवाहों के कारण होने वाली लोगों की हत्याएं. गौरतलब है कि पिछले साल कई लोगों की भीड़ ने अफवाह के चलते हत्या कर दी थी. उन अफवाहों को फैलाने के लिए लोगों ने वॉट्सएप का प्रयोग किया था. इसके बाद लगातार वॉट्सएप फेक न्यूज और गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई प्रयास कर रहा है.

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/whatsapp-limits-text-forwards-to-five-recipients-globally-to-curb-fake-news-no-185359.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज