अगर आप किसी को मरने से बचाना चाहते हैं तो इस महिला से सीखिए ये हुनर, हैरान कर देगा मामला
आप क्या करेंगे अगर आप किसी को प्यार करते हैं लेकिन उसे मरने से नहीं बचा सकते? इडाहो में एक महिला के सामने ऐसी ही स्थिति आई. न्यूज18 के मुताबिक वह अपने 110 साल के कपास के पेड़ से बहुत प्यार करती थीं इसलिए उन्होंने इसे एक लाइब्रेरी में तब्दील कर दिया. दरअसल हाउर्ड एक आर्टिस्ट, लाइब्रेरियन और पूर्व जिल्दसाज हैं. उन्होंने नवंबर 2018 में अपने पेड़ को काटने का फैसला किया क्योंकि उसकी एक शाखा उनकी कार पर गिर पड़ी थी. हालांकि हाउर्ड ने यह भी फैसला किया कि पेड़ को काटने के बाद वह इसे नई जिंदगी देंगी और इसे लिटिल फ्री लाइब्रेरी बनाएंगी. लिटिल फ्री लाइब्रेरी खुद को एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के रूप में प्रदर्शित करती है. इसका कॉन्सेप्ट बहुत सीधा है कि आप यहां से पढ़ने के लिए किताबें उधार ले सकते हैं और पढ़ने के बाद इन्हें वापस करके दूसरी किताब ले सकते हैं. हाउर्ड ने इस पेड़ को बहुत खूबसूरत लुक दिया है. जिसमें एक गेट लगा हुआ है और ऊपर एक हैट है. इसके अलावा पांच पत्थर भी गेट के सामने लगाए गए हैं जिससे आसानी से यहां पहुंचा जा सके. उन्होंने इसे अपने फेसबुक पर दिसंबर के आखिरी दिनों में पोस्ट किया था जिसे अब तक 103000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है. उन्होंने इस लाइब्रेरी में जो सजावट की है, वह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ये भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक, रिपोर्ट दबाए बैठी है सरकार ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के एक दिन पहले पूर्व CBI चीफ आलोक वर्मा से सरकार बोली- ऑफिस ज्वाइन करें
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/woman-turned-a-110-year-old-tree-into-a-library-rt-188133.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/woman-turned-a-110-year-old-tree-into-a-library-rt-188133.html
Comments
Post a Comment