डेटा लीक मामले में फेसबुक पर लग सकता है अबतक का सबसे ज्यादा जुर्माना!

फेसबुक पर अब तक का सबसे ज्यादा जुर्माना लग सकता है. यह जुर्माना यू.एस फेडरल ट्रेड कमिशन के द्वारा लगाया जा सकता है. 2.2 बिलियन यूजर्स की पर्सनल जानकारी शेयर करने के चलते फेसबुक पर यह कार्रवाई की जा रही है. प्राइवेसी नियमों के उल्लंघन के चलते फेसबुक पर लगने वाला जुर्माना 22.5 मिलियन डॉलर हो सकता है जो अबतक किसी कंपनी पर लगने वाला सबसे ज्यादा जुर्माना होगा. इससे पहले 2012 में गूगल पर लगा था, जब ऐपल के सफारी ब्राउजर पर प्राइवेसी कंट्रोल लगाया गया था. न्यूज़18 के मुताबिक, FTC ने कहा कि इस पर बयान नहीं दिया जा सकता, वहीं फेसबुक ने भी इस पर कमेंट करने से मना कर दिया. FTC द्वारा कराई जांच में जब इस बात की पुष्टि हो गई कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 87 मिनियन फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक किया था, तो संस्था ने पोटेंशियल फाइन लगाने का फैसला किया. अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक फेसबुक बड़ी कंपनियों को लोगों के निजी डेटा बेचता था. हालांकि, फेसबुक ने पहले भी ये माना था कि उसने कुछ डेटा दूसरी कंपनियों को बेचे थे, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डेटा पहले से कहीं ज़्यादा है. जानकारी के मुताबिक, FTC के पांच कमिश्नर ने फेसबुक पर लगने वाले जुर्माने पर चर्चा की लेकिन अभी तक वह जुर्माने के अमाउंट तक नहीं पहुंच पाए हैं. फेसबुक प्राइवेसी समस्याओं की अन्य देशों में भा जांच हो रही है और

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/in-the-data-leak-case-facebook-can-get-the-most-fines-so-far-185093.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज