आखिरी दिन स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनकर ऑफिस पहुंचा बैंकर, वीडियो हुआ वायरल
ब्राजील में एक बैंकर ने अनोखे तरीके से ऑफिस में अपना आखिरी दिन बिताया जिसके बाद उसका वीडियो वायरल हो गया. एनडीटीवी के मुताबिक ये बैंकर ऑफिस के आखिरी दिन स्पाइडरमैन की ड्रेस में आया था. स्पाइडरमैन की ड्रेस में यह शख्स अपनी डेस्क पर भी बैठा और कॉल्स का जवाब भी दिया. इस स्पाइडरमैन ने अपने सहयोगियों की मदद भी की. डेली मेल के मुताबिक इस स्पाइडरमैन की तस्वीर उसके ऑफिस के सहयोगी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसके बाद यह वायरल हो गई. यह मामला साउ पाउलो बैंक का है जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. स्पाइडरमैन का यह वीडियो यूट्यूब पर बुधवार को शेयर किया गया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में दिख रहा है कि सुपरहीरो पूरे ऑफिस में घूम रहा है और अपने साथियों को टॉफी दे रहा है. इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा कि यह शख्स बहुत टैलेंटेड है. ये भी पढ़ें: सादगी ऐसी कि लोग पहचान नहीं पाए तो खुद बोलना पड़ा- हां, मैं ही हूं जॉर्ज फर्नांडिस ये भी पढ़ें: यूनिवर्सल बेसिक इनकमः सरकार के लिए पैसे जुटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/banker-dressed-as-spider-man-on-last-day-of-work-rt-187597.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/banker-dressed-as-spider-man-on-last-day-of-work-rt-187597.html
Comments
Post a Comment