प्रधानमंत्री मोदी से मिले कपिल शर्मा, सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए शेयर की फोटो

द कपिल शर्मा शो से धमाकेदार वापसी कर चुके कपिल शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. कपिल की वापसी के साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है. अब कपिल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो वायरल हो रही है. दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे थे जहां उन्होंने नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन किया. इस समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे. इस दौरान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. कपिल ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. इस फोटो में कपिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़े ही गर्म जोशी के साथ मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में कपिल के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का पॉपुलर किरदार निभाने वाली टीवी एक्टर दिलीप जोशी भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में कपिल ने लिखा- माननीय प्रधानमंत्री जी, आपसे मिलना सुखद रहा. इस मुलाकात में मुझे जानने को मिला कि आप के पास देश की तरक्की के लिए कितने सारे इंस्पायरिंग आइडियाज हैं. साथ ही आप हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए भी विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोण रखते हैं. सर साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि आपके पास एक बेहतरीन सेंस ऑप ह्यूमर भी है. View this post on Instagram Respected pm Sh @narendramodi ji,it was nice meeting u n great knowing ur inspiring ideas and progressive views about our film industry and our nation. N sir I must say u have a great sense of humor too! regards

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/the-kapil-sharma-show-kapil-sharma-meets-prime-minister-narendra-modi-and-goes-all-praise-about-his-sense-of-humour-on-instagram-184940.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज