इस यान से मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा आसान, इलन मस्क ने उठाया तस्वीरों से पर्दा

नई दिल्ली। मंगलयान की यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलन मस्क ने पहली बार कंपनी के स्टारशिप परीक्षण उड़ान वाले यान की एक झलक दिखाई है। इस यान को 'हॉपर' नाम दिया गया है। इस बात की जानकारी मस्क ने यान की तस्वीर के साथ ट्वीट करके दी है। बता दें कि इस यान को मनुष्य और सामान को मंगल पर ले जाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है तथा इसके इस्तेमाल से यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।

सियाचिन में पड़ती है खून जमा देने वाली ठंड, माइनस 28 डिग्री सेल्सियस में ऐसे नहाते हैं यहां पर तैनात जवान

मास्क ने ट्वीट करके दी जानकारी

बता दें मास्क ने गुरुवार को ट्वीट करके जानकारी दी, कि "स्टारशिप टेस्ट फ्लाइट रॉकेट की स्पेसएक्स टेक्सास लांच साइट पर अभी असेंबली का काम पूरा हुआ। यह एक वास्तविक तस्वीर है, कोई रैंडरिंग नहीं है।" गौरतलब है कि स्टारशिप यान को पहले बिग फाल्कन रॉकेट (बीएफआ) नाम से जाना जाता था। यह पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकने वाला यान है, जिसे मनुष्य और सामान को मंगल पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। खास तौर पर डिजाइन के इस्तेमाल से यात्रा में लगने वाले समय में काफी हद तक कमी आएगी।

46 सालों से क्यों चांद पर नहीं पहुंच पाया कोई यात्री, हैरान कर देने वाली सच्चाई आई सामने

यह दो चरणों वाला यान है

बता दें कि यह दो चरणों वाला यान है, जिसमें एक बूस्टर और एक शिप है। इसे कंपनी ने फॉल्कन 9, फॉल्कन हेवी और ड्रैगन अंतरिक्ष यान की जगह लेने के लिए डिजाइन किया है। इसे पृथ्वी की कक्षा के साथ ही चांद और मंगल की कक्षा में सेवा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत ने सालभर अंतरिक्ष क्षेत्र में गढ़े नए आयाम, ऐसा रहा पूरा सफरनामा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/elon-musk-released-a-photo-of-his-latest-rocket-3964172/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज