Gillette ने जारी किया #MeToo से जुड़ा विज्ञापन, सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी पर साधा निशाना

पिछले साल #Metoo मूवमेंट ने भारत में रफ्तार पकड़ी थी. जिसके बाद कई फेमस लोगों पर इस आंदोलन के तहत आरोप लगाए गए थे. वहीं कुछ लोगों को #Metoo मूवमेंट के तहत अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था. वहीं #Metoo पर अब रेजर कंपनी जिलेट (Gillette) ने एक विज्ञापन जारी किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिलेट के इस विज्ञापन में बैकग्राउंड से मीटू और सेक्शुअल हैरसमेंट की आवाज आती है. वहीं एक बच्चे को मां से लिपटकर रोते हुए दिखाया गया है. वहीं महिला को मर्दों के जरिए इस विज्ञापन में घूरते भी दिखाया गया है. साथ ही विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक शख्स एक महिला को पीछे से दबोचने के लिए इशारा करता है. इसके अलावा ऑफिस में बॉस महिला के कंधे पर हाथ रखता है. हाथ रखने से महिला असहज महसूस करने लगती है. जिसके बाद विज्ञापन में पूछा जाता है कि क्या एक पुरुष को यही चाहिए ? “Boys will be boys”? Isn’t it time we stopped excusing bad behavior? Re-think and take action by joining us at https://t.co/giHuGDEvlT. #TheBestMenCanBe pic.twitter.com/hhBL1XjFVo — Gillette (@Gillette) January 14, 2019 वहीं इन सारी घटनाओं के बाद विज्ञापन में पुरुषों के जरिए किए जाने वाले सकारात्मक बर्ताव को दिखाया जाता है. जिसमें एक शख्स दूसरे को लड़ाई से बचाता है. पिता अपनी बेटी को मजबूत बनाने की सीख देते हैं. साथ ही आखिर में बताया जाता है कि एक पुरुष को इस तरह का सकारात्मक होना चाहिए. वहीं यह विज्ञापन सीख देता है कि महिलाओं से सम्मान के साथ पेश आना चाहिए. वहीं जिलेट महिलाओं के सम्मान के प्रति कितना सख्त है, इसका एक उदाहरण भारत में भी हाल ही में देखने को मिला था. दरअसल, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद न केवल हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत वापस भेज दिया गया है. बल्कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बड़े विज्ञापन करार से भी हाथ धो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शेविंग रेजर जिलेट माक3 ने हार्दिक से विज्ञापन करार वापस लेने का फैसला किया था. हालांकि विज्ञापन सामने आने के बाद जिलेट कुछ लोग के निशाने पर आ चुका है तो वहीं कुछ लोग इसके समर्थन में भी दिखाई दे रहे हैं. This is fantastic. What a beautiful, uplifting message that ALL men need to lead by example & do better together. — Daniel Preda (@MisterPreda) January 15, 2019 Been with your company for over 35 years, you just lost one of your most loyal customers. Don’t preach to me about how I should act!! Goodbye Gillette !! — Bruce Swyers (@Btswyers) January 15, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/razor-company-gillette-make-an-advertisement-on-me-too-hk-184271.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज