iPhone की बिक्री में आई कमी, भारत में दाम घटा सकती है Apple

अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय हो सकता है क्योंकि आईफोन अपने दामों में कमी कर सकता है. गैजेट नाउ के मुताबिक चीन के बाद वह भारत में भी ऐसा करने जा रहा है क्योंकि भारत में माना जाता है कि आईफोन सबसे ज्यादा महंगा फोन है. एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि ऐसे बहुत से सेक्टर हैं जहां आईफोन की बिक्री नहीं बढ़ रही है. बीते मंगलवार को टिम ने कहा था कि बीते साल आईफोन के रिवेन्यू में 15 फीसदी की कमी आई थी. कुक ने यह भी कहा था कि आईफोन की बिक्री में कमी की एक वजह विदेशी मुद्रा भी है. यूएस डॉलर की कीमत ज्यादा होने से बाकी देशों में आईफोन महंगा है. सीएनबीसी के साथ इंटरव्यू में टिम ने कहा था कि भारत उनके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बाजार है. यहां हमारा मुख्य फोकस है हम 100 डॉलर से 200 मिलयन डॉलर तक पहुंचे हैं. हमने इसे 2 बिलियन से ज्यादा बढ़ाया. टिम ने कहा कि हम वहां स्टोर बनाना चाहते हैं. हम वहां अपनी टीम के साथ तेजी के साथ काम कर रहे हैं. आईफोन बनाने वाले टैक्स में राहत पा रहे हैं और उन्हें सरकार से इंसेटिव मिल रहा है जिससे और हैंडसेट को असेंबल किया जा सके और वह अपने ब्रांडेड स्टोर खोल सकें. काउंटरप्वाइंट पर एसोसिएट डायरेक्टर तरुन पाठक ने बताया कि हम आशा कर सकते हैं कि दामों में बदलाव हो सकता है क्योंकि एपल ने संकेत दिए हैं कि वह दामों पर विचार करेंगे. भारत ऐपल के लिए एक कठिन मार्केट बनता जा रहा है. ये भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, लगातार दूसरे दिन आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे ये भी पढ़ें: फॉरेन करंसी की स्मगलिंग के आरोप में फंसे राहत फतेह अली खान, ED ने भेजा नोटिस

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/apple-may-reduce-the-price-of-the-iphones-in-india-rt-187842.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज