Jiji Maa Spoiler : स्टार भारत का ये पॉपुलर शो अगले महीने हो जायेगा बंद

स्टार भारत के पॉपुलर शो जीजी मां के फैंस के लिए हम एक बुरी खबर लेकर आये हैं।चैनल अब शो को बंद करने जा रहा है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह शो फरवरी में कभी भी ऑफ एयर किया जा सकता है। इस शो को रिप्लेस करने वाले शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुजाना घई के पनोरमा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहे टीवी शो 'प्यार के पापड़' 'जीजी मां' को रिप्लेस करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जीजी मां के ऑफएयर होने की पुष्टि करते हुए शो की लीड ऐक्ट्रेस तन्वी डोगरा ने बताया कि हमें जय मेहता प्रोडक्शन हाउस से ऑफिशियली इस बार में जानकारी दी गई है कि शो को ऑफ एयर किया जा रहा है। इसके रिप्लेसमेंट शो का प्रोमो भी जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। जीजी मां की जगह पर चैनल पर प्यार के पापड़ टीवी शो प्रसारित किया जाना है। इसका प्रोमो ऑनएयर भी किया जा चुका है। तन्वी ने चैनल के इस फैसले पर किसी भी तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस ब्रेक के बाद वह नई ऊर्जा के साथ फिर से शुरुआत करेंगी।

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/star-bharats-jiji-maa-to-go-off-air-in-the-month-of-february-this-year-186040.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज