Kullfi Kumarr Bajewala Written Update : कुल्फी-अमायरा की प्लानिंग हुई कामयाब, पेरेंट्स का रुका तलाक

Kullfi Kumarr Bajewala Written Update : स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में हाई मेलोड्रामा चल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसलिए शो की TRP भी लगातार अच्छी आ रही है. इसलिए ये शो स्टार प्लस का नंबर 1 शो बना हुआ है. शो में इन दिनों कुल्फी और अमायरा मिलकर सिकंदर और लवली को वापस साथ लाने की कोशिश कर रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाता है कि कुल्फी और अमायरा की प्लानिंग आखिरकार कामयाब हो जाती है जब लवली और सिकंदर काउंसिलर के तलाक नहीं लेने का फैसला लेते हैं. वो दोनों मैरिज काउंसिलर के पास जाकर अपना फैसला सुनाते हैं. काउंसिल भी दोनों को 30 दिन का वक्त देते हैं हुए कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करने का कारण तलाशें. इसके बाद दोनों इस बात पर राजी हो जाते हैं. उधर लवली को अभ भी सिकंदर पर भरोसा नहीं है. वो सिकंदर से कुल्फी के बारे में सवाल करती है. वो जानना चाहती है कि उसके लिए कुल्फी और उसमें से कौन ज्यादा जरुरी है. सिकंदर फंस जाता है. लवली अल्टीमेटम देती है कि 30 दिन में सिकंदर को अपना प्यार साबित करते हुए कुल्फी और उसमें से किसी एक को चुनना होगा. वहीं अमायरा और कुल्फी जिन्हें लवली और सिकंदर के फैसले के बारे में नहीं पता होता वो उन्हें साथ लाने के लिए लड़ाई करने का नाटक करते हैं. दोनों की लड़ाई देखकर सिकंदर और लवली समझ जाते हैं कि वो लड़ने का नाटक कर रहे हैं. इसके बाद दोनों अमायरा और कुल्फी को बताते हैं कि दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं और अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाह रहे हैं इसीलिए वो दोनों अब लड़ने का नाटक बंद कर सकती हैं. अमायरा सिकंदर और लवली के गले लग जाती है वहीं कुल्फी अकेली पड़ जाती है.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kulfi-kumar-bajewala-written-update-sikander-and-lovely-decide-not-to-take-divorce-183891.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज