Kumkum Bhagya Written Update: क्या प्रज्ञा कर देगी किंग के सामने अभि और उसके रिश्ते का खुलासा?

Kumkum Bhagya Written Update जी टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में इन दिनों शानदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां हाल ही में शो में देखा गया कि दिशा और पूरब ने किंग से भेष बदलकर किंग से ये खुलासा करवा लिया कि उसकी प्रज्ञा से शादी नहीं की है जिससे अभि बेहद खुश हो जाता है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में नेहा और तरुण की मेहंदी सेरिमनी के दौरान अभि और प्रज्ञा के बीच रोमांटिक सीन दिखाई देता है. अभी और प्रज्ञा को साइड ले जाकर उससे पूछने कि कोशिश करता है कि वो उसके नाम की मेहंदी लगा रही है कि नहीं. वो उससे इशारे में पूछता है कि क्या वह उसके नाम की मेहंदी लगाने जा रही है? प्रज्ञा जवाब देती है, 'मैंने मेहंदी लगवानी बंद कर दी है.' प्रज्ञा टांग खिंचाई करते हुए कहती है कि मैं मेहंदी लगावाउंगी तो अपने पति के नाम की. प्रज्ञा अभि से अपना हाथ छुड़ाकर जाने की कोशिश करती है. वो अभि से कहती है कि आप इस तरह से मुझसे बात कैसे कर सकते हैं. मैं एक शादी शुदा औरत हूं. जिसपर अभि कहता है कि शादी मजाक नहीं है कि जब चाहे कर ली और जब चाहे तोड़ दी.शादी वो होती है जिसमें साथ जीने मरने की कसमें होती हैं.इसके बाद दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक शुरू हो जाती है. वहीं तनु निखिल को वीडियो कॉल करती है और उसे इमोशनली ब्लैकमेल करती है. वो निखिल से किसी भी तरह कियारा की रिपोर्ट हासिल करने के लिए कहती है ताकि उसकी और अभि की सच्चाई बाहर ना आ सके. इसी बीच प्रज्ञा किंग को अभि से अपने रिश्ते के बारे में बताने की कोशिश करती है, लेकिन वह यह कहते हुए कुछ भी सुनने से इनकार कर देता है कि उसे उस पर पूरा यकीन है. तनु आलिया से कहती है कि वो अभि को प्रज्ञा और कियारा से कभी मिलने नहीं देगी. वहीं अभि की कार का एक्सीडेंट होते होते बचता है. इसके बाद वो किंग के पास अपनी आपबीती सुनाने लगता है.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kumkum-bhagya-written-update-will-pragya-tell-the-truth-about-herself-and-abhi-to-king-184401.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज