Maruti की Alto में होने जा रहा है जबरदस्त बदलाव, यहां जानिए कार का मेकओवर प्लान

देश की सबसे पॉपुलर कारों में से एक मारूती अल्टो मेकओवर के लिए पूरी तरह से तैयार है. मारूती सुजुकी अब अपने इस मॉडल में बीएस6 इंजन लगा रही है. कार में सेफ्टी फीचर्स, इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक पर भी काम किया जा रहा है. टीओआई के मुताबिक कार कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नई अल्टो बाजार में इस साल के आखिर तक आ जाएगी. अल्टो कार को साल 2000 में लॉन्च किया गया था और यह बीते 14 सालों से देश की बेस्ट सेलिंग कार है. इस कार ने मारूती 800 को रिप्लेस किया था. मारूती के एमडी केनिची अयुकावा ने कहा कि वर्तमान में जो अल्टो चल रही है वह अब पुरानी हो गई है इसलिए हमें इसको अपग्रेड करना होगा. अल्टो दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है. एक ऑप्शन ओरिजिनल 800सीसी है और दूसरा 1000सीसी(के10) है, जिसे कुछ साल पहले ही लॉन्च किया गया था. कार कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कॉम्पटीशन को देखते हुए अल्टो की डिजाइन में भी हैवी चेंज होगा क्योंकि हैचबैक सेगमेंट में रिनाल्ट की क्विड मुकाबला दे रही है. अगर सिक्योरिटी की बात करें तो अल्टो की नई कार ज्यादा सुरक्षित होगी. हालांकि इसकी कीमत लॉन्चिंग के वक्त ही पता लग पाएगी. सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने बीते साल 2.56 लाख अल्टो बेची थीं वहीं 2017 में इस मॉडल की 2.57 लाख यूनिट बिकी थीं. ये भी पढ़ें: Vodafone Idea ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सिर्फ 24 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी ये भी पढ़ें: जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर, 594 रुपए में 6 महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/maruti-alto-set-for-complete-makeover-this-year-rt-186432.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज