नवाजुद्दीन-सैफ स्टारर Sacred Games के फैंस के लिए खुशखबरी, इस महीने में आएगा दूसरा सीजन

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी ‘सेक्रेड गेम्स’ में काफी पसंद की गई थी। दोनों की जोड़ी ने इस वेब सीरीज में कमाल का काम किया था जिसकी काफी चर्चाएं हुई थीं और अब इन दिनों इसके दूसरे सीजन यानी ‘सेक्रेड गेम्स 2’ की शूटिंग चल रही है। जल्द ही ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो के फैंस के लिए हम एक खुशखबरी लेकर आये हैं। tellychakkar की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स Sacred Games Season 2 को इसी साल जून या जुलाई में लॉन्च करेगा। हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। View this post on Instagram A post shared by Sacred Games (@sacredgames_tv) on Sep 20, 2018 at 9:30pm PDT सेट से लीक हुईं तस्वीरें हाल ही में शो के सेट से सैफ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. इन तस्वीरों में सैफ सरताज सिंह के किरदार में दिख रहे हैं. आपको बता दें कि, ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले भाग में नवाजुद्दीन, राधिका आप्टे और सैफ अली खान नजर आए थे. सीरीज के दूसरे हिस्से में भी यही सारे कलाकार फिर से नजर आएंगे.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/nawazuddin-siddiqui-saif-ali-khan-starrer-sacred-games-season2-to-be-launched-on-netflix-in-june-or-july-of-current-year-185708.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज