Savdhaan India : सुशांत सिंह राजपूत को ये दो पॉपुलर फिल्म स्टार्स करेंगे शो में करेंगे रिप्लेस
टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और हाई रेटिंग वाले क्राइम बेस्ड शो 'सावधान इंडिया' के फैंस के लिए हम एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सावधान इंडिया अब नए फॉर्मेट कई नए बदलाव के साथ लॉन्च किया जा रहा है. इन बदलाव में एक शो के होस्ट सुशांत सिंह भी हैं. सालों से शो को होस्ट कर देश के घर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पॉपुलर एक्टर और शो के सुशांत सिंह को अब शो में रिप्लेस किया जा रहा है. सुशांत के जबरदस्त अंदाज को दर्शक काफी पसंद करते थे लेकिन अब खबर है कि सुशांत को पॉपुलर एक्टर्स आशुतोष राणा और टिस्का चोपड़ा रिप्लेस करने जा रहे हैं. यानी अब आपके पसंदीदा क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को आशुतोष राणा और टिस्का चोपड़ा होस्ट करते हुए नजर आएंगे. इस खबर की पुष्टि करते हुए बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुशांत ने कहा “बहुत दुःख की बात है की इस शो के साथ मेरा सफर खत्म हो रहा है. इतने सालों से मैं शो को होस्ट कर रहा था इसलिए मैं इससे से बहुत ही ज्यादा जुड़ गया था, इसका हिस्सा बनके मैं बहुत ज्यादा खुश था. लेकिन हर किसी को एक बदलाव की उम्मीद होती है, जोकि बहुत अच्छा है. मुझे ये अधिकार नहीं है कि मैं मेकर्स से ये पूछूं कि वो मुझे क्यों रिप्लेस कर रहें हैं. उन्होंने मुझे सूचित किया, इस बात से ही मैं खुश हूं'. वहीं शो से जुड़ने पर टिस्का चोपड़ा ने कहा, “इस शो के नए एपिसोड्स में कई नई कहानियां दिखाएंगे. मैं उस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं. जो इस समाज में बढ़ रहें क्राइम के प्रति जागरूकता लाता है.” आशुतोष राणा ने कहा, 'मुझे लगता है शो में आने वाली हर कहानी में लोगों को देश में हो रहें क्राइम के प्रति सचेत करना चाहिए. इस तरह के शो का हिस्सा बन कर मैं खुद को बहुत ही खुश किस्मत मानता हूं'.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/life-oks-crime-based-show-savdhaan-india-host-sushant-singh-to-be-replaced-by-ashutosh-rana-and-tisca-chopra-184659.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/life-oks-crime-based-show-savdhaan-india-host-sushant-singh-to-be-replaced-by-ashutosh-rana-and-tisca-chopra-184659.html
Comments
Post a Comment