Shot on iPhone Challenge की 10 फोटो को फीचर करेगा Apple

एपल ने एक बार फिर अपने iPhone से फोटो खींचने वाले चैलेंज का आगाज कर दिया है.  जिसमें यूजर्स को अपने iPhone हैंडसेट पर कैप्चर की गई सबसे अच्छी फोटोज भेजने के लिए कहा जा रहा है. 22 जनवरी से 7 फरवरी तक, एपल अपने 'Shot on iPhone Challange' के तहत कई बेहतरीन तस्वीरों की तलाश में है. मंगलवार को एपल ने घोषणा की कि जजों का एक पैनल दुनियाभर से आने वाली तस्वीरों की समीक्षा करेगा. इन तस्वीरों में से 10 बेहतरीन तस्वीरें चुनी जाएंगी. जिनकी घोषणा फरवरी महीने के आखिर में की जाएगी. जीतने वाली तस्वीरों को चुनिंदा शहरों, एपल के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन बिलबोर्ड पर दिखाया जाएगा. इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए यूजर को आईफोन से खींची गई सबसे बेहतरीन फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर #ShotOniPhone हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा. यह फोटो सीधे भी अपलोड किए जा सकते हैं और एपल के इन बिल्ट सॉफ्टवेयर या किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर से एडिटेड फोटो भी अपलोड किया जा सकता है. गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा, 'यूजर्स का अपनी तस्वीर पर अधिकार बना रहेगा. हालांकि, तस्वीर सबमिट करके, यूजर्स एपल को रॉयल्टी फ्री, दुनिया भर में कहीं भी उपयोग करने के लिए एक साल के लिए नॉन एक्सक्लूसिव लाइसेंस दे देते हैं.' साथ ही कंपनी का कहना है कि यह सौदा बदला नहीं जा सकता.

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/shot-on-iphone-challenge-begins-with-apple-to-feature-10-winning-photos-no-185961.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज