Spoiler : Yeh Hai Mohabbatein में हुई रमन-इशिता के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर की वापसी

स्टार प्लस के शो 'Yeh Hai Mohabbatein' में एक बार फिर से रमन और इशिता के बेटे आदित्य भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अभिषेक वर्मा की एंट्री होने जा रही है. जैसा कि आपको पता है कि आदित्य भल्ला के किरदार को कई महीने पहले ही शो में मार दिया गया था, ऐसे में अब अभिषेक वर्मा एक नए किरदार को शो निभाते हुए नजर आएंगे. अभिषेक अपनी शो में वापसी को लेकर काफी खुश हैं और उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी फोटो खुद रमन यानी करण पटेल ने शेयर की है. View this post on Instagram Certain #Captures dont require #Captions .... the photo speaks for itself .... #BabyBrotherIsBack .... @i.m.abhishekk A post shared by Karan Patel (@karan9198) on Jan 14, 2019 at 1:18am PST नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबि अभिषेक इस बार शो में एक महत्त्वाकांक्षी मिडिल क्लास आदमी के रोल में दिखाया जाएगा. अभिषेक ने कहा, 'ये है मोहब्बतें' का दोबारा हिस्सा बनने पर मैं बेहद खुश हूं. मेरे लिए इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट हो ही नहीं सकता था. बता दें कि अभिषेक का बर्थडे 27 जनवरी को है और इससे पहले ही उन्हें यह गुड न्यूज मिल गई है. अभिषेक इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उन्हें फिर से अपनी फेवरेट टीम के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. बकौल अभिषेक, 'मैं फिर से सभी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं, खासकर दिव्यांका (त्रिपाठी) दीदी और करण (पटेल) भैया के साथ. उन दोनों के साथ मेरी गजब की ट्यूनिंग है. शो में मैं उनके बेटे आदित्य का रोल प्ले कर रहा हूं तो इसलिए यह बॉन्डिंग और भी मजबूत और स्पेशल हो जाती है' 'ये है मोहब्बतें' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'इस बार में युग का किरदार प्ले कर रहा हूं, जो काफी महत्त्वाकांक्षी मिडिल क्लास आदमी है और फिल्मों का शौकीन है. किसी भी स्थिति में अपना पॉइंट क्लियर करने के लिए वह फिल्मों से रेफरेंस लेता रहता है. साथ ही वह रणवीर सिंह का जबरदस्त फैन है.'

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-hai-mohabbatein-spoiler-alert-abhishek-verma-who-played-the-role-of-raman-ishitas-son-will-re-enter-the-show-183751.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज