Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah : अब शो में कभी नहीं दिखेंगी 'दया बेन' दिशा वकानी
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभानेवाली दिशा वकानी पिछले काफी समय से शो से दूर हैं. वे पिछले साल सितंबर महीने के बाद से शो में नजर नहीं आई थीं. हालांकि फैंस नजरें गड़ाये उनका इंतजार कर रहे हैं. मैटरनिटी लीव पर गईं दिशा की वापसी का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा था कि बहुत जल्द दयाबेन यानी दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी, लेकिन अब शॉकिंग खबर आ चुकी और ये कंफर्म हो गया कि दिशा वकानी ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है. स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स और दिशा ने फाइनली तय किया कि दिशा शो को छोड़ देंगी.कहा यह भी जा रहा है कि शो छोड़ने से पहले उनके कई स्पेशल शॉट शूट किए गए हैं. इन शॉट्स को शो के बीच बीच में फिलर की तरह यूज किया जाएगा. खबरें ये आई थी कि दिशा अपनी बच्ची का ध्यान रखना चाहती हैं और इसलिए वो शो ज्वाइन नहीं करना चाहती. वहीं दिशा के पति का मानना है कि उनकी बच्ची काफी छोटी है और उसे अभी ज्यादा देखभाल की जरुरत है. अगर दिशा शो को ज्वॉइन करेंगी तो वह अपनी बेटी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगी. साथ ही कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है दिशा ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की और उन्होंने एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए फीस की मांग की थी. इसी के साथ दिशा ने ये शर्त भी रखी थी कि वह सिर्फ 15 दिन ही काम करेंगी और हर दिन वह 11 से 6 बजे तक ही शूटिंग कर पाएंगी. लेकिन दिशा की गैरमौजूदगी से भी शो पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. इसलिए शो के मेकर्स ने शायद उनकी डिमांड पूरी नहीं करने का फैसला लिया है. हालांकि दिशा की शो पर वापसी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन इस खबर से ये साफ है कि अब शो में नहीं दिखाई देंगी.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-daya-ben-aka-disha-vakani-finally-quits-show-185817.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-daya-ben-aka-disha-vakani-finally-quits-show-185817.html
Comments
Post a Comment