Valentine's Day पर ऐसे लीजिए अपने एक्स से बदला, कॉक्रोच का रखिए नाम

अगर वैलेंटाइन डे पर आप सिंगल है या आपका ब्रेकअप हो चुका है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है. इस दिन रोमांटिक होने के बजाय आप थोड़ी फ्रीडम लेकर अपने एक्स से बदला ले सकते हैं. वो बहुत ही मजेदार तरीके से. अब आप एक कॉक्रोच का नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं. जी हां. है न मजेदार तरीका. वैसे मजेदार तरीका तो आपके लिए हैं. आपके एक्स के लिए तो शर्मनाक होना चाहिए. आप एक कॉक्रोच का नाम अपने एक्स के नाम पर रखिए. आपको इसके बदले में एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा वो भी बहुत सस्ते में. आपको ज्यादा से ज्यादा डेढ़ सौ रुपए के आसपास खर्च करने पड़ेंगे. इंग्लैंड के हेम्सली कंजर्वेशन सेंटर ने एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें आप अपने एक्स के नाम पर कॉक्रोच का नाम रख सकते हैं. हालांकि, आपको उस कॉक्रोच को एडॉप्ट करने की जरूरत नहीं है लेकिन आप उसका नाम जरूर रख सकते हैं. इसके बाद सेंटर आपको कॉक्रोच के नाम से एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी भेजेंगे. इसके लिए आपको 1.50 पाउंड यानी लगभग 140 रुपए की कीमत चुकानी होगी. आपका ये पैसा ज़ू के प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. ट्रांजैक्शन के लिए आपको पेपाल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप चेक आउट पर अपना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेंटर डिजिटल सर्टिफिकेट आपको ईमेल कर देगा. अपने एक्स से बदला लेने को उतावले हैं, तो ज्यादा जानकारी के लिए ये पोस्ट देख सकते हैं-

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/valentines-day-2019-valentines-day-gift-idea-this-is-how-you-should-take-revenge-from-your-ex-on-valentines-day-tk-187895.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज