Vish Ya Amrit Sitara : शो के सेट पर अचानक बीमार हुईं अदा खान

कलर्स पर प्राइम टाइम पर टेलीकास्ट हो रहे शो विष या अमृत: सितारा में लीड एक्ट्रेस सितारा का किरदार निभा रही पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान से जुडी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। स्पॉटबॉय कॉम की खबर के मुताबिक अदा की तबीयत ठीक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह जब अदा सेट पर पहुंची तो शूटिंग शुरू होने से पहले उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अपने घर लौटना पड़ा। रिपोर्ट में बताया गया है कि अदा खान मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती हैं और अपने शो की शूटिंग के लिए बहुत दूर नायगांव में जाना पड़ता हैं। ऐसे में अदा को पूरे ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। अपने डेली रूटीन की तरह आज भी अदा सुबह 9 बजे सेट पर पहुंच गई। लेकिन सेट पर पहुंचते ही उनकी हेल्थ खराब हो गई। View this post on Instagram A post shared by adaa (@adaakhann) on Dec 1, 2018 at 4:44am PST रिपोर्ट में बताया गया है कि अदा की तबीयत ठीक नहीं थी बावजूद इसके वो इतना लंबी दूरी ट्रेवल करके आई और शूटिंग के लिए रेडी भी हुई। उन्होंने अपना हेयर और मेकअप भी करवाया। लेकिन जैसे ही वो सेट पर पहुंची उनकी तबीयत और बिगड़ गई और वो उल्टियां करने लग गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत आराम के लिए घर जाने को कहा गया। अदा की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो घर जाते वक्त भी वो कार में उल्टियां कर रही थी। वो काफी कमजोर भी दिखाई दे रहे थी।

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/colors-tv-show-vish-ya-amrit-sitaras-female-lead-adaa-khan-reported-unwell-on-sets-of-the-show-185722.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज