Vodafone Idea ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सिर्फ 24 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी

टेलीकॉम कंपनियां को सहारा देते हुए TRAI ने न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य किया था. सिम डिएक्टीवेशन से बचने के लिए ग्राहकों को प्रत्येक महीने कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज करवाना होता था. खासकर प्रीपेड यूजर्स सिम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए मिनिमम बैलेंस मैनटेन करना होता था. वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए प्रत्येक महीने 35 और 65 रुपए की सीमा निर्धारित की थी. अब इसमें बदलाव करते हुए वोडाफोन ने 24 रुपए का मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान Idea और Vodafone के उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम पैसों में सिम की सभी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं. 24 रुपए में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. ये रिचार्ज आप कंपनी की वेबसाइट और ऐप से आसानी से करवा सकते हो. अब सवाल आता है कि ये रिचार्ज करवाने पर क्या मिलेगा? इसमें आपको 100 नेट नाइट कॉलिंग मिलेगी. ये नाइट कॉलिंग की सुविधा आपको रात 11 बजे सो सुबर 6 बजे तक मिलेगी और याद रहे कि ये वोडाफोन टू वोडाफोन या आइडिया टू आइडिया ही लागू होगी. इसके अलावा कॉलिंग के लिए आपको 2.5 पैसा प्रति सैकेंड के लिए देना होगा जबकि डाटा के लिए 4 पैसा प्रति 10 KB के लिए भुगतान करना होगा. रोमिंग में डाटा इस्तेमाल करने लिए 10 पैसा प्रति 10KB के लिए देने होंगे. ये प्लान रिचार्ज करने वाली तारीख से अगले 28 दिनों तक जारी रहेगा.

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/vodafone-idea-launched-new-plans-paytm-online-recharges-cashback-offer-best-offer-ps-186427.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज