Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : कार्तिक-नायरा की जिंदगी में आने वाला है भूचाल,बच्चे पर मंडराया खतरा?

स्टार प्लस के सबसे लम्बे चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में कई पुराने और नए चेहरों की एंट्री के बाद भी शो की TRP में कोई इजाफा नहीं होता देख अब शो के मेकर्स ने 'ये रिश्ता' में खुशियों वाला ट्रैक लाने का फैसला किया है. फिलहाल गोयनका परिवार में नायरा और कीर्ति की गोदभराई का जश्न दिखाई दे रहा है.वहीं नायरा को हाल फिलहाल में आ रहे डरावने सपने के ट्विस्ट को भी देखा जा रहा है. हमने आपको ये भी बताया था कि कीर्ति का एक्स हस्बैंड आदित्य कीर्ति से बदला लेने के लिए साजिश रच रहा है. खबर के मुताबिक नायरा और कीर्ति की गोदभराई का जश्न जल्द ही एक ट्रेजेडी में बदलने वाला है. हमने आपको बताया था कि शो में जल्द कीर्त‍ि का एक्सीडेंट होने वाला है जिसके बाद वो कोमा में चली जाएगी, लेकिन उसके बच्चे का जन्म होगा. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्सीडेंट में नायरा अपने बच्चे को एक्सीडेंट में खो देगी. बताया जा रहा है कि नायरा अपने परिवार के प्रत‍ि फर्ज को न‍िभाते हुए कीर्त‍ि के बच्चे को पालना शुरू करेगी. कहानी में आने वाला ये ट्व‍िस्ट इमाोशनल ड्रामा है. दर्शकों को लंबे वक्त से ये टीवी शो पसंद आ रहा है. लेकिन आने वाले नए मोड़ फैंस को शो से इमोशनली बांधकर रखने वाले हैं. View this post on Instagram A post shared by Kaira's_love(@kairas_love1) on Jan 14, 2019 at 5:12am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-kartik-naira-new-born-baby-to-die-184321.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज