जसलीन नहीं बल्कि अनूप जलोटा ने म्यूजिक वीडियो के लिए लिया बिग बॉस 12 की इस हसीना को?

बिग बॉस 12 के सबसे ज्यादा चर्चा में रही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी ने शो में एंट्री के वक्त खुद को प्रेमी जोड़ा बताकर सुर्खियां बना दी थी. हालांकि शो से निकलने के बाद दोनों ने खुद के रिश्ते को गुरु-शिष्या का रिश्ता बताया था. वहीं इन दोनों के अलावा दीपक ठाकुर और सोमी खान की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. दीपक ठाकुर ने तो खुलेआम सोमी के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था हालांकि सोमी ने दीपक के प्रपोजल को ठुकराते हुए दीपक को केवल अपना अच्छा दोस्त बताया था. अब दीपक ठाकुर और सोमी खान को अनूप जलोटा ने एक बड़ा मौका दिया है. आजतक की खबर के मुताबिक दीपक और सोमी भजन सम्राट अनूप जलोटा और सिंगर डॉक्टर रीना मेहता के प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं. एक म्यूजिक एलबम ''केसरिया बालम'' में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट काम करेंगे. ये साथ में उनका पहला प्रोजेक्ट है. वीडियो में दोनों का रोमांस देखने को मिल सकता है. इसकी शूटिंग आज से शुरू होगी. सोमी खान और दीपक ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें दीपक और सोमी साथ नजर आ रहे हैं. कैप्शन में सोमी ने कहा- ''दीपक ठाकुर और डॉक्टर रीना के साथ पहले एलबम शूट के लिए भुज गुजरात की उड़ान भरी है.'' वहीं दीपक ठाकुर ने भी सोमी खान के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ''सोमी खान और अपुन आई गयो भुज गुजरात. भाइयों केम छो.'' View this post on Instagram A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks) on Feb 17, 2019 at 4:42pm PST View this post on Instagram A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on Feb 17, 2019 at 6:16pm PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bigg-boss-12-fame-deepak-thakur-and-somi-khan-will-feature-in-anup-jalotas-music-video-193346.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज