दिल्ली में होने जा रहा 25वां 'मेडिकल फेयर इंडिया 2019' मेला
नई दिल्ली। भारत को विश्व चिकित्सा जगत से जोड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने और विकास के नए अवसरों को तलाशने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में 25वां तीन दिवसीय 'मेडिकल फेयर इंडिया (एमएफआई) 2019' होने जा रहा है। सोमवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। 21 से 23 फरवरी तक चलने वाले 'मेडिकल फेयर इंडिया (एमएफआई) 2019' में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़ें- मम्मी से ज्यादा पापा खुश क्यों कारण खोज रहें वैज्ञानिक
इसके अलावा तीन दिवसीय सम्मेलन में कई जानी-मानी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी, जिनमें एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी और एसोसिएशन ऑफ मेडिकल डिवाइसेज इंडस्ट्री (एआईएमईडी) के फोरम कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ शामिल हैं। मेसे डसलडॉर्फ इंडिया द्वारा आयोजित 'मेडिकल फेयर इंडिया (एमएफआई) 2019' में 600 एक्जीबिटर्स भाग लेंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि मेला देखने वालों लोगों की संख्या इस बार 15 लाख के पार जा सकती है।
यह भी पढ़ें- इन वजहों से पर्यावरण में बढ़ गई है 30 प्रतिशत तक यह गैस, लोगों को होगी सांस लेने में समस्या
मेसे डसलडॉर्फ इंडिया के प्रबंध निदेश थॉमस श्लिट्ट ने कहा, "मेडिकल और हेल्थकेयर के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय विकास के साथ गति रखते हुए एमएफआई 2019 सफलतापूर्वक दिखाएगा कि विश्व नक्शे पर भारतीय हेल्थकेयर क्षेत्र की संभावना क्या है। मेला हेल्थकेयर की विविधतापूर्ण आवश्यकताओं के लिए भिन्न समाधान तलाशने का मौका मुहैया कराएगा और पता लगाएगा कि कैसे नवीनतम डिजिटल तकनीक और नए रुख हेल्थकेयर का आकार ले रहे हैं।" मेले में प्रदर्शनी के अलावा, सीएलआईएन लैब इंडिया नॉलेज सेशंस और कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा ताकि आईवीडी सेक्टर में बाजार के झुकावों और हाल की प्रगति को बढ़ावा मिल सके।
यह भी पढ़ें- आज के दिन ही हुई थी ‘अंधेरे के देवता’ की खोज, 11वीं पढ़ने वाली लड़की ने सुझाया था यह नाम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/medical-fair-will-be-held-in-new-delhi-4158843/
Comments
Post a Comment