'सिलसिला बदलते रिश्तों का-2' में दिखेंगे ये सितारे, जानें कब से होगी शूटिंग शुरू

दृष्टि धामी, शक्ति अरोड़ा और अदिति शर्मा के शानदार अभिनय से सजे पॉपुलर टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों..' ने अपने कंटेंट की वजह से खूब सुर्खियां बनाई थी. ये सीरियल एक्सट्रा मेरीटल अफेयर की कहानी पर आधारित था. इस सीरियल में दृष्टि एक ऐसी महिला (नंदिनी) के किरदार में दिखती थी, जिसकी वजह से उसकी ही दोस्त का घर उजड़ गया था. इस शो की कहानी को लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने सोशल मीडिया पर अपन गुस्सा निकाला था. वहीं बाद में दृष्टि धामी ने शो छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था. बाद में शक्ति अरोड़ा ने भी शो छोड़ दिया. वहीं अब 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई है. एबीपी की खबर के मुताबिक ऐमार्च के पहले हफ्ते में सिलसिला बदलते रिश्तों सीजन 2 की शुरुआत होने वाली है. सीरीज के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 26 फरवरी को दिखाया जाएगा. शो में 'इश्कबाज' के फेम कुनाल जयसिंह के ऑपोजिट 'बेहद' फेम अनेरी वजानी और तेजस्वी प्रकाश वायंगणकर नजर आएगी. तेजस्वी आखिरी बार स्टार प्लस पर 'कर्ण संगिनी' में देखा गया था. ये सभी कलाकार इस शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. View this post on Instagram A post shared by csummer (@tejax1xxzain) on Feb 19, 2019 at 9:10am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/silsila-badalte-rishton-ka-season-2-will-go-on-air-from-1st-week-of-march-kunal-jai-singh-aneri-vajani-and-tejasswi-prakash-act-in-the-show-194185.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज