38 साल की इस पॉपुलर TV एक्ट्रेस ने की शादी, हनीमून के लिए जाएंगी यूरोप

'दिया और बाती हम', 'शगुन' और 'कुमकुम' जैसे हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं 38 साल की एक्ट्रेस सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) ने वसंत पंचमी के मौके पर पायलट ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ सात फेरे लिए. सुरभि इन दिनों पॉपुलर टीवी शो 'अग्निफेरे' में नजर आ रही हैं लेकिन शादी के लिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद मार्च में इस कपल का ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन होगा जिसमें सुरभि अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को इन्वाइट करेंगी. ये भी बताया जा रहा है कि सुरभि ने मई-जून में हनीमून ट्रिप पर यूरोप जाने का प्लान बनाया है. पहले किया था रिजेक्ट वहीं सुरभि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें प्रवीण से अक्टूबर 2018 में मिलवाया था. जब वो पहली बार उनसे मिली थीं तो उन्हें वो उसी वक्त रिजेक्ट कर देना चाहती थीं. सुरभि के मुताबिक, वो बहुत शर्मीले किस्म के हैं. मैंने ही उन्हें पहली बार कॉल किया था, वहीं उन्होंने फैसला भी ले लिया था कि वो मुझसे शादी करेंगे. जब मैं उनसे मिली तो मुझे वो बहुत ही सिंपल लगे. शादी न करने को लेकर मैंने उनसे झूठ कहा कि हमारी कुंडलियां मैच नहीं कर रहीं. ऐसे में उन्होंने स्मार्टनेस के साथ कहा कि वो पहले ही कुंडलियां मिलवा चुके हैं. यहां ना का कोई और रीजन है. कुछ और मुलाकातों के बाद मुझे अहसास हुआ कि वो एक जेंटलमैन हैं. View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Feb 10, 2019 at 8:26pm PST View this post on Instagram सुरभि तिवारी (Surbhi Tiwari) भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। सुरभि ने दिल्ली के पायलट और बिजनेसमैन परवीन कुमार सिन्हा के साथ मुंबई में 10 फरवरी को सात फेरे लिए। . #SurbhiTiwari A post shared by POPxo हिंदी (@popxo.hindi) on Feb 11, 2019 at 2:01am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/popular-tv-actress-surbhi-tiwari-married-to-pilot-boyfriend-will-go-to-europe-for-honeymoon-191302.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज