Bhabi Ji Ghar Par Hain का बनेगा स्पिन ऑफ 'हप्पू के चप्पू', पढ़िए पूरी डिटेल्स

एंड टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' ने अपने अलहदा स्टोरीलाइन,डायलॉग्स और जबरदस्त अदाकारी की वजह से दर्शकों के दिलों पर खास जगह बना ली है। आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर कलाकारों की उम्दा एक्टिंग से इस कॉमेडी शो ने दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई हैं। सिर्फ मुख्य कलाकार ही नहीं बल्कि इस शो के सपोर्टिंग कलाकार भी अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। अब 'भाबीजी घर पर हैं' शो और इसके किरदारों की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक 'भाबीजी घर पर है' के निर्माताओं ने इस शो का स्पिन ऑफ बनाने का फैसला लिया है जिसमें पॉपुलर किरदार दरोगा हप्पू सिंह की कहानी पर फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शो का नाम 'हप्पू के चप्पू' रखा गया है जिसमें हप्पू सिंह की मां और पत्नी की कहानी दिखाई जायेगी जो दर्शकों को और भी ज्यादा हंसाने और गुदगुदाने का काम करेगी। बताया जा रहा है कि 'हप्पू के चप्पू' में दरोगा हप्पू की मां का रोल पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी निभाने वाली हैं और इस सीरियल में उनका नाम कटोरी होगा। आपको बता दें कि हप्पू सिंह का किरदार योगेश त्रिपाठी निभाते हुए नजर आते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है View this post on Instagram A post shared by Bhabiji Ghar Par Hain (@bhabi_ji_ghar_par_hain_) on Oct 5, 2018 at 10:42pm PDT

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shubhangi-atre-saumya-tandon-aasif-sheikh-rohitash-gaud-starrer-bhabi-ji-ghar-par-hai-makers-to-come-up-with-spin-off-happu-ke-chappu-soon-189362.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज